Saturday, January 17, 2026
Google search engine
Homeअपराधकैंट पुलिस ने तीन साल से फरार ₹25,000 इनामिया बलात्कार आरोपी को...

कैंट पुलिस ने तीन साल से फरार ₹25,000 इनामिया बलात्कार आरोपी को दबोचा

  • प्रहलाद पाण्डेय की रिपोर्ट

वाराणसी/वशिष्ठ वाणी। अपराध नियंत्रण और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कैंट थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने तीन वर्ष से फरार चल रहे बलात्कार के आरोपी और ₹25,000 के इनामी अभियुक्त गप्पू उर्फ़ राजनाथ को गिरफ्तार कर लिया।

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देशन में, उपायुक्त वरुणा ज़ोन, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन तथा सहायक पुलिस आयुक्त कैंट के पर्यवेक्षण में की गई। “जीरो टॉलरेंस” की नीति के तहत वांछित अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी है।

अभियुक्त का विवरण

गिरफ्तार आरोपी गप्पू उर्फ़ राजनाथ, पुत्र बखेड़ू, निवासी — ग्राम बेनीपुर (नहर के उस पार), थाना मिर्जामुराद, वाराणसी — उम्र लगभग 40 वर्ष।

आपराधिक मामला

अभियुक्त के विरुद्ध केस नंबर 82/2023, धारा 376/392/506 आईपीसी, थाना कैंट, वाराणसी में पंजीकृत है।

गिरफ्तारी कब और कहाँ हुई?

अभियुक्त को 05 दिसंबर 2025 शाम 4:40 बजे, उसके घर — ग्राम बेनीपुर, थाना मिर्ज़ामुराद से गिरफ्तार किया गया।

क्या था मामला?

अभियुक्त गप्पू उर्फ़ राजनाथ और उसके साथी प्यारेलाल पर आरोप है कि उन्होंने वर्ष 2022 में दो अलग-अलग तारीखों — 10 अप्रैल और 12 मई — को तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक के बहाने एक महिला से जबरन दुष्कर्म किया।
इसी दौरान आरोपियों ने महिला का मंगलसूत्र और कान की बाली भी लूट ली।

घटना की शिकायत पीड़िता के पति हृदय नारायण विश्वकर्मा ने दी थी, जिसके आधार पर 18 फरवरी 2023 को मुकदमा दर्ज हुआ।

पुलिस ने 01 मार्च 2023 को सह-अभियुक्त प्यारेलाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि मुख्य आरोपी गप्पू फरार चल रहा था।

उच्चाधिकारियों ने उसकी गिरफ्तारी पर ₹25,000 का इनाम घोषित किया था। अदालत से NBW, धारा-82 और धारा-85 BNSS (कुर्की) की कार्रवाई के आदेश जारी हुए। कुर्की प्रक्रिया के अनुपालन के दौरान कैंट पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  1. प्रभारी निरीक्षक — शिवाकांत मिश्र
  2. उपनिरीक्षक — राम केवल यादव
  3. कांस्टेबल — शाश्वत शुक्ला
  4. कांस्टेबल — प्रवीण कुमार
  5. महिला कांस्टेबल — स्नेहा पांडेय

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments