वाराणसी/वशिष्ठ वाणी। किशोरी को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म तथा जान से मारने की धमकी देने के गंभीर मामले में फरार चल रही वांछित अभियुक्ता को थाना सारनाथ पुलिस टीम ने तेलंगाना राज्य से गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा चलाए जा रहे गुमशुदा/अपहृता बरामदगी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत की गई।
यह गिरफ्तारी पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व में की गई।
🔴 तेलंगाना से दबोची गई अभियुक्ता
थाना सारनाथ में पंजीकृत
मु०अ०सं०–0486/25
धारा 61(2), 87, 137(2), 64(2)(m), 351(3) बीएनएस एवं 5/6 पॉक्सो एक्ट
से संबंधित वांछित अभियुक्ता (उम्र करीब 23 वर्ष) को दिनांक 10 दिसंबर 2025 को प्रातः लगभग 07:00 बजे, मियांपुर, साइबराबाद (तेलंगाना) से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के बाद अभियुक्ता को माननीय न्यायालय
प्रिंसिपल जूनियर सिविल जज-कम-VIII एडिशनल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास, रंगा रेड्डी जिला, कूकटपल्ली
से ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर नियमानुसार वाराणसी लाया गया।
📌 घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 14 अक्टूबर 2025 को पीड़िता की माता द्वारा थाना सारनाथ में प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिसमें आरोप लगाया गया कि—
- अभियुक्तों ने 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर घर से मंदिर ले जाकर
- जबरन सिंदूर डालकर एवं मंगलसूत्र पहनाकर
- अमर्यादित फोटो खींचे
- सहअभियुक्त आदित्य उर्फ गोलू साहनी द्वारा फोटो दिखाकर लगातार दुष्कर्म किया गया
- तथा पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी गई
प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सारनाथ में मुकदमा दर्ज कर विधिक विवेचना प्रारंभ की गई, जिसकी जांच महिला उप निरीक्षक मीनू सिंह द्वारा की जा रही है।
👤 गिरफ्तार अभियुक्ता का विवरण
- उम्र: लगभग 23 वर्ष
- मुकदमा: मु०अ०सं०–0486/25, थाना सारनाथ, कमिश्नरेट वाराणसी
📂 आपराधिक इतिहास
- उपरोक्त मुकदमा ही अभियुक्ता के विरुद्ध पंजीकृत है।
👮♂️ गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
- शिवानन्द सिसौदिया – थानाध्यक्ष, थाना सारनाथ
- म0उ0नि0 मीनू सिंह – विवेचक
- उ0नि0 शिवनारायन
- हे0का0 विनोद कुमार
🔍 आगे की कार्रवाई
गिरफ्तार अभियुक्ता के विरुद्ध थाना सारनाथ पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गंभीरता से जांच जारी है।


