लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

वशिष्ठ वाणी की खबर का बड़ा असर: MG डीलरशिप ने खाली किया न्यू लिंक रोड, कानून के आगे झुके शोरूम मालिक

मालाड (पश्चिम), मुंबई: जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना और उन्हें अंजाम तक पहुँचाना ही सच्चे पत्रकारिता का धर्म है। ‘वशिष्ठ वाणी’ ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अगर खबर में सच्चाई और जनता का हित हो, तो उसका असर होना निश्चित है।

मालाड वेस्ट के न्यू लिंक रोड पर स्थित MG Motor Krishiv Auto Showroom के बाहर सड़क पर लगातार वाहनों की लंबी लाइन खड़ी रहती थी। शोरूम द्वारा सड़क का इस तरह दुरुपयोग किए जाने के कारण यहाँ से गुजरने वाले आम राहगीरों और स्थानीय निवासियों को भारी ट्रैफिक जाम और असुविधा का सामना करना पड़ता था।

लगातार प्रकाशित खबरों के बाद खाली दिखी सड़क

‘वशिष्ठ वाणी’ ने इस जन-समस्या को बहुत ही गंभीरता से लिया और इसके खिलाफ लगातार समाचार प्रकाशित किए। हमारी खबरों का असर यह हुआ कि आज वह पूरी सड़क एकदम साफ और खाली नजर आई। जिस जगह पर गाड़ियों का अवैध कब्जा रहता था, वहाँ आज आम जनता बिना किसी रुकावट के आवाजाही कर पा रही है।

कानून से बड़ा कोई नहीं: शोरूम मालिक ने मानी गलती

इसे ‘वशिष्ठ वाणी’ की मुहिम का असर कहें या फिर कानून का डर—आखिरकार MG शोरूम के मालिक को भी यह स्वीकार करना पड़ा कि जो गलत है, उसे बंद किया जाना चाहिए। शोरूम प्रबंधन द्वारा सड़क से गाड़ियाँ हटाना इस बात का प्रमाण है कि देश में कानून और जनता के अधिकारों से बड़ा कोई नहीं है। शोरूम मालिक का यह कदम सराहनीय है कि उन्होंने अपनी गलती को सुधारा, क्योंकि यही सही तरीका है और यही देश का कानून भी कहता है।

“जब भी ‘वशिष्ठ वाणी’ किसी जनहित के मुद्दे को उठाती है, तो प्रशासन और संबंधित अधिकारी उसे अत्यंत गंभीरता से लेते हैं। यह जीत सिर्फ हमारी नहीं, बल्कि उन हजारों नागरिकों की है जो रोजाना इस जाम से जूझ रहे थे।”

जनता के भरोसे का नाम है ‘वशिष्ठ वाणी’

इस घटना ने एक बार फिर आम जनता के बीच यह कड़ा और सकारात्मक संदेश दिया है कि ‘वशिष्ठ वाणी’ की खबरों में कितनी ताकत है। हम केवल खबरें छापते नहीं हैं, बल्कि उनका असर होने तक प्रशासनिक अधिकारियों को भी सचेत करते रहते हैं। जनता का यही भरोसा हमारी असली ताकत है, और हम आगे भी इसी तरह जनहित के मुद्दों पर बिना डरे आवाज उठाते रहेंगे।


वशिष्ठ वाणी—जनता की आवाज, सच्चाई का साथ!

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पीएम मोदी जी, देखिए आपके नेतृत्व में ‘लापरवाही का रिकॉर्ड’; सीएम फडणवीस के राज में कांदिवली का एकता नगर रोड बना ‘बारूद का ढेर’, कब जागेगा कुंभकरणी सिस्टम?

वशिष्ठ वाणी का महा-असर: खबर छपते ही प्रशासन में हड़कंप, पीड़ित महिला को न्याय दिलाने खुद मौके पर पहुंचे डिप्टी कलेक्टर

‘वशिष्ठ वाणी’ की खबर का बड़ा असर: मालाड में रास्ता बंद करने वाले दबंगों पर गिरेगी गाज, मौके पर पहुंचे डिप्टी कलेक्टर विनायक पाडवी!

पीएम मोदी जी, देखिए आपके नेतृत्व में महाराष्ट्र का हाल; भारत गैस ने सड़क को बनाया ‘बारूद का ढेर’, बेपरवाह बैठे हैं सीएम फडणवीस और पुलिस!

वशिष्ठ मीडिया हाउस के आगे झुका डोटम (Dotom) बिल्डर, वापस करना पड़ा ग्राहक का 6 लाख का टोकन अमाउंट!

कांदिवली (पूर्व) में नाला सफाई कार्य पर सवाल, सील्ट में डेब्रिज मिलाकर वजन बढ़ाने का आरोप

Leave a Comment