लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

वाराणसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 25 लीटर से अधिक अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

वाराणसी/वशिष्ठ वाणी: पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देशानुसार मादक पदार्थों की तस्करी पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ में लंका थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।

मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने विश्वसुंदरी पुल के सर्विस लेन अंडरपास के पास अखिलेश कुमार सिंह (उम्र 45 वर्ष) को अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी बिहार के रोहतास जिले के ग्राम मुजराढ़ का निवासी है और शराब को बिहार में ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में था।

पुलिस को देख आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन तत्पर टीम ने उसे दबोच लिया।

बरामद शराब की जानकारी:

  • 3 पेटियां अंग्रेजी शराब
  • कुल 144 बोतलें (प्रत्येक 180 एमएल)
  • कुल मात्रा लगभग 25.920 लीटर

इस मामले में थाना लंका में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन और सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर के नेतृत्व में की गई।

वाराणसी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वह अवैध शराब तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है और विशेष रूप से बिहार बॉर्डर की ओर जाने वाले रास्तों पर चौकसी बढ़ा दी गई है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रील बनाते-बनाते गूंजी गोली: 16 वर्षीय किशोर गंभीर, बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

प्रतियोगी परीक्षा में नकल कराने का आरोप, वांछित अभियुक्त मलदहिया से गिरफ्तार; सिगरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता

कैंट रेलवे स्टेशन के पास दो महिलाओं का हाई-वोल्टेज विवाद, सिगरा पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार

वाराणसी: ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ में 59.4 किलोग्राम गांजा बरामद, 30 लाख की खेप के साथ बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार

वाराणसी: 5 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, ट्रक व किया सेल्टोस समेत 3 तस्कर गिरफ्तार

वाराणसी में सनसनीखेज वारदात: रैपिडो चालक ने महिला को सुनसान रास्ते पर ले जाकर की छेड़खानी, पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा, दूसरा फरार

Leave a Comment