लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

थाना लंका पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के प्रयास में वांछित 25,000 रुपये का इनामिया अभियुक्त पंजाब से गिरफ्तार

  • प्रहलाद पाण्डेय की रिपोर्ट

वाराणसी: कमिश्नरेट वाराणसी की लंका पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित 25,000 रुपये के इनामिया अभियुक्त सूरज दुबे को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर अपराधियों की धर-पकड़ अभियान के तहत की गई।

डीसीपी काशी ज़ोन के निर्देशन, एडीसीपी काशी ज़ोन के पर्यवेक्षण, एसीपी भेलूपुर तथा थाना प्रभारी लंका के नेतृत्व में गठित टीम ने 17 नवंबर 2025 को अंबे माजरा कॉलोनी, थाना गोविंदगढ़, जिला फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) से अभियुक्त को दबोच लिया।


घटना क्या थी?

29 जुलाई 2025 को शिकायतकर्ता ने थाना लंका में तहरीर देकर बताया था कि कुछ अज्ञात युवकों ने उन्हें जान से मारने के इरादे से लोहे की रॉड से हमला किया।
इस सूचना पर मु.अ.सं. 0287/2025, धारा 109/126(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू हुई।

पुलिस ने इस प्रकरण में शामिल 3 अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। चौथा आरोपी सूरज दुबे फरार चल रहा था, जिस पर ₹25,000 का इनाम घोषित था।


गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

  • नाम: सूरज दुबे
  • पिता: संगद दुबे
  • उम्र: 23 वर्ष
  • वर्तमान पता: अंबे माजरा कॉलोनी, थाना गोविंदगढ़, जिला फतेहगढ़ साहिब, पंजाब
  • स्थायी पता: ग्राम छिड़ी चौरा, थाना शादियाबाद, जिला गाजीपुर
  • गिरफ्तारी की तिथि व स्थान:
    • 17.11.2025, अंबे माजरा कॉलोनी, थाना गोविंदगढ़, जिला फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

  1. मु.अ.सं. 0287/2025, धारा 109/126(2) बीएनएस — थाना लंका
  2. मु.अ.सं. 0043/2024, धारा 323/34/347/384/395/412/504/506 भादवि एवं 66 ई आईटी एक्ट — थाना लंका

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  1. राजकुमार — प्रभारी निरीक्षक, थाना लंका
  2. उपनिरीक्षक अभय नारायण सिंह — थाना लंका
  3. कां. सूरज सिंह — थाना लंका
  4. कां. अमित शुक्ला — थाना लंका
  5. कां. मयंक त्रिपाठी — एसओजी टीम
  6. कां. मनीष कुमार बघेल — एसओजी टीम

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment