लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

थाना चौक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14.200 किलोग्राम प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद, तीन गिरफ्तार

वाराणसी/वशिष्ठ वाणी। मकर संक्रांति पर्व के मद्देनजर जानलेवा प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चौक पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 14.200 किलोग्राम अवैध चाइनीज मांझा बरामद करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन एवं अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध तथा प्रभारी निरीक्षक थाना चौक के कुशल नेतृत्व में की गई।

पुलिस के अनुसार, 25 दिसंबर 2025 को मुखबिर की सूचना पर थाना चौक पुलिस टीम ने सीताराम मंदिर के पास ब्रह्मनाल क्षेत्र स्थित एक दुकान पर छापेमारी कर भारी मात्रा में जीवन के लिए घातक प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

  1. सचिन सहगल उर्फ रिंकू पुत्र उदय कुमार सहगल, निवासी एन-10/36डी लखरांव, ककरमत्ता, थाना भेलूपुर, उम्र लगभग 42 वर्ष
  2. उमेश कुमार गुप्ता उर्फ गुड्डू पुत्र स्व. सत्येंद्र कुमार गुप्ता, निवासी सी.के. 12/23 ब्रह्मनाल, थाना चौक, उम्र लगभग 54 वर्ष
  3. शिव कुमार सिंह पुत्र स्व. जगन्नाथ सिंह, निवासी एन-1/12-14 गंगोत्री विहार कॉलोनी, थाना लंका, उम्र लगभग 52 वर्ष

तीनों अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध मु0अ0सं0 158/2025, धारा 293, 125, 223 बीएनएस एवं 5/15 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 के तहत थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी में अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले में विधिक कार्रवाई जारी है।

बरामदगी

  • 14.200 किलोग्राम अवैध प्रतिबंधित चाइनीज मांझा

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह मांझा अत्यंत खतरनाक होता है, जिससे आमजन, दोपहिया वाहन चालकों और पक्षियों की जान को गंभीर खतरा रहता है।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम

  • दिलीप कुमार मिश्र, प्रभारी निरीक्षक, थाना चौक
  • उ0नि0 अभिषेक कुमार त्रिपाठी, चौकी प्रभारी ब्रह्मनाल
  • उ0नि0 भरत पाण्डेय
  • म0उ0नि0 मानसी वर्मा
  • म0उ0नि0 मुन्नी कुमारी
  • हे0का0 दिलीप कुमार सिंह
  • का0 चंदन पाण्डेय
  • का0 भोलू खरवार
  • का0 भानू प्रताप

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि चाइनीज मांझा बेचने, भंडारण करने या उपयोग करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि यदि कहीं भी प्रतिबंधित मांझे की बिक्री या भंडारण की सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को अवगत कराएं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

वाराणसी: ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ में 59.4 किलोग्राम गांजा बरामद, 30 लाख की खेप के साथ बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार

वाराणसी: 5 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, ट्रक व किया सेल्टोस समेत 3 तस्कर गिरफ्तार

वाराणसी में सनसनीखेज वारदात: रैपिडो चालक ने महिला को सुनसान रास्ते पर ले जाकर की छेड़खानी, पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा, दूसरा फरार

BHU बिरला हॉस्टल फायरिंग कांड का खुलासा: ₹25,000 का इनाम घोषित, 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार

चोलापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो वारंटियों को किया गिरफ्तार

शिवपुरी। रन्नौद पुलिस की कार्रवाई: 60 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त, आरोपी गिरफ्ताररन्नौद पुलिस की कार्रवाई: 60 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

Leave a Comment