लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

जैतपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ खेलते पांच आरोपी गिरफ्तार, ₹11,390 नकद व ताश के पत्ते बरामद

वाराणसी/वशिष्ठ वाणी: पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर अपराध नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जैतपुरा थाना पुलिस ने जुआ खेलते हुए पांच आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से जुए में प्रयुक्त ₹11,390 नकद और 52 ताश के पत्तों की एक गड्डी बरामद की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बिछुआँनाथ अखाड़ा के नीचे छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान आरोपी ताश के जरिए रुपये की बाजी लगाकर जुआ खेलते पाए गए, जिन्हें मौके पर ही पकड़ लिया गया।

गिरफ्तारी के पश्चात थाना जैतपुरा में मुकदमा संख्या 04/2026, धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. आजाद चौहान (32 वर्ष), निवासी—चौकाघाट, लकड़ीमंडी, थाना जैतपुरा, वाराणसी
  2. पवन गौंड (21 वर्ष), निवासी—ढेलवरिया, थाना जैतपुरा, वाराणसी
  3. लकी सिंह (24 वर्ष), निवासी—कोरौता, थाना लोहता, वाराणसी
  4. जुगनु सोनी (38 वर्ष), निवासी—पड़ाव, थाना मुगलसराय, जनपद चंदौली
  5. श्रीकांत मिश्रा (34 वर्ष), निवासी—हुकुलगंज बघवानाला, थाना लालपुर पांडेयपुर, वाराणसी

बरामदगी:

  • ₹11,390 नकद
  • 52 ताश के पत्तों की एक गड्डी

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:

थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह, चौकी प्रभारी प्रशांत शिवहरे, उप निरीक्षक कपिल देव यादव, हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह, हेड कांस्टेबल देवेंद्र पासवान एवं कांस्टेबल अमित मिश्रा

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर काशी जोन के अधिकारियों के पर्यवेक्षण में की गई। नववर्ष एवं आगामी त्योहारों को देखते हुए क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment