लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

चोलापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो वारंटियों को किया गिरफ्तार


वाराणसी: अपराधियों की धरपकड़ और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चोलापुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने दो अलग-अलग मामलों में वांछित दो वारंटियों को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया और उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में चोलापुर थाना पुलिस ने 11 और 12 मार्च 2026 को विभिन्न स्थानों पर दबिश दी।

चोलापुर पुलिस ने पहले आरोपी सरफराज (पुत्र नन्हे मोहम्मद, निवासी भोहर (चमरहा), थाना चोलापुर, उम्र लगभग 55 वर्ष) को 11 मार्च की रात करीब 9:10 बजे उसके गांव से गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ मुकदमा संख्या 229588/22 के तहत धारा 324, 504 और 506 आईपीसी में न्यायालय द्वारा वारंट जारी था।

दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने मुकेश कुमार (पुत्र स्व. मीता राम, निवासी ग्राम अल्लोपुर, थाना चोलापुर) को 12 मार्च को दोपहर करीब 12:05 बजे उसके घर से गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ मुकदमा संख्या 2414/18 के तहत धारा 379 आईपीसी में वारंट जारी था।

इस सफल अभियान में उपनिरीक्षक अवनीश कुमार मिश्र, हेड कांस्टेबल अरविंद यादव, कांस्टेबल अविनाश शर्मा, कांस्टेबल नवजीत सरोज, महिला कांस्टेबल विमला तथा महिला कांस्टेबल जमिला की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आयुक्त ने ऐसे अभियानों को और तेज करने के निर्देश दिए हैं, ताकि वारंटियों और फरार अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

वाराणसी: ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ में 59.4 किलोग्राम गांजा बरामद, 30 लाख की खेप के साथ बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार

वाराणसी: 5 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, ट्रक व किया सेल्टोस समेत 3 तस्कर गिरफ्तार

वाराणसी में सनसनीखेज वारदात: रैपिडो चालक ने महिला को सुनसान रास्ते पर ले जाकर की छेड़खानी, पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा, दूसरा फरार

BHU बिरला हॉस्टल फायरिंग कांड का खुलासा: ₹25,000 का इनाम घोषित, 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार

शिवपुरी। रन्नौद पुलिस की कार्रवाई: 60 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त, आरोपी गिरफ्ताररन्नौद पुलिस की कार्रवाई: 60 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

संकट मोचन मंदिर में तीर्थयात्री से दो लाख की चोरी का खुलासा

Leave a Comment