लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

पुष्कर में बजरी भरे डंपर ने पुल‍िस की जीप में मारी टक्‍कर, ASI सह‍ित दो पुल‍िसकर्मी घायल

पुष्कर क्षेत्र में शनिवार देर रात सावित्री लिंक रोड पर बजरी से भरे एक डंपर ने पुलिस की जीप को टक्कर मार दी. हादसे में पुलिस जीप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, उसमें सवार एएसआई हरभान सिंह और चालक शशिकांत घायल हो गए. दोनों को तुरंत अस्पताल भेजकर इलाज कराया गया. पुलिस की जीप मोतीसर रोड से पुष्कर की ओर गश्त पर लौट रही थी.इसी दौरान तिलोरा की ओर से आ रहा बजरी से लदा डंपर सावित्री लिंक रोड होते हुए खरेखड़ी की ओर बढ़ रहा था. जलदाय विभाग चौराहे के पास डंपर की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, और बेकाबू होकर सीधे पुलिस जीप से जा टकराया.

दो पुलिसकर्मी घायल टक्कर इतनी जोरदार थी कि जीप पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. गनीमत रही कि दोनों पुलिसकर्मियों को गंभीर चोट नहीं आई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था. घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल भेजा गया, जहां पर उसका इलाज चल रहा है. डंपर चालकर फरार हादसे के तुरंत बाद डंपर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया. इससे क्षेत्र में भारी वाहनों के संचालन और उनकी निगरानी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया.

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

अविनाश गहलोत ने सचिन पायलट के बेटे का नाम लेकर अशोक गहलोत को घेरा, बोले- ‘ब्रेक’ लगाना है तो पहले अपना घर देखें!

जोधपुर में गणगौर सवारी पर पथराव, मकराना मोहल्ले में महिलाओं पर बरसाए पत्थर; गाड़ियों में तोड़फोड़, सड़कों पर उतरा हिंदू समाज

पीबीएम में सख्ती का इंजेक्शन: आपातकालीन-ट्रॉमा सेंटर में औचक निरीक्षण, लापरवाही पर नोटिस, ड्रेस कोड जरूरी

राजस्थान मूल के IPS की बरेली SP से सगाई:मंगेतर को गोद में उठाकर किया डांस; आज बाड़मेर में होगी हल्दी-संगीत सेरेमनी

बाड़मेर में डाकघर और पासपोर्ट ऑफिस को उड़ाने की धमकी:मेल में तमिलनाडु सरकार पर आरोप, रेप से तुलना

जीजा को मारने वाले 2 सालों समेत 4 को आजीवन-कारावास:जमीन विवाद में कुल्हाड़ी से सिर पर किया था हमला

Leave a Comment