लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

किसानों ने अफसरों के जड़े थप्पड़:सेफ्टी हेलमेट फेंका, जान बचाकर स्कॉर्पियो में भागे; किसान बोला- बिना परमिशन लगाने आए थे

बाड़मेर में खेत में पवन चक्की(विंड मिल) लगाने के विरोध में किसान ने खुद पर पेट्रोल डालकर सुसाइड का प्रयास किया। साथी किसानों ने उसे बचाया। इसके बाद गुस्साए किसान मौके पर मौजूद स्टर्लिंग एंड विल्सन कंपनी के अफसरों से भिड़ गए और अधिकारियों से मारपीट की। घटना शिव थाने के मौखाब गांव में आज शाम करीब साढ़े 4 बजे हुई। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।

शिव थानाधिकारी सत्यप्रकाश ने बताया- कंपनी अधिकारियों और किसानों के बीच गाड़ी लगाने को लेकर बहसबाजी हो गई थी। दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है। कंपनी के लोग रिपोर्ट दर्ज करवाने आए हैं। मामले की जांच की जा रही है।

किसानों की अनदेखी करने का आरोप दरअसल, बाड़मेर के शिव इलाके में कंपनी सोलर और विंड एनर्जी का काम करती है। कंपनी मौखाब कला, रामदेव नगर, भीयाड़, बलाई और बीसूकला गांव में काम कर रही है।कंपनी ने वांकल पावर एलएलपी को भी काम सौंप रखा है। काम के सिलसिले में वांकल कंपनी ने ओरण-गोचर, आगौर, मगरा, नाड़ी जमीन पर अस्थाई आने-जाने की अनुमति जिला कलेक्टर से मांगी थी। हालांकि उस पर किसी तरह का निर्माण या सड़क बनाने की अनुमति नहीं दी गई।पक्के सड़क निर्माण को लेकर 14 मार्च को भी विवाद हुआ था। हालांकि किसानों के विरोध को देखते हुए कंपनी ने सड़क निर्माण का काम रोक दिया था। शनिवार को कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर और कर्मचारी विंड और पंखे ट्रेलर में लोड करके मौखाब गांव पहुंचे थे।

किसान बोला- बिना परमिशन विंड मिल लगा रहे थे, विरोध कियाकिसान श्रवणसिंह का कहना है- खेत में मेरी परमिशन के बिना विंड मिल और विंड टर्बाइन लगाया जा रहा था। मैंने विरोध किया। जब कंपनी अधिकारी और कर्मचारी जबरदस्ती करने लगे तो मैंने खुद पर पेट्रोल डालकर सुसाइड करने का प्रयास किया। हालांकि मौके पर मौजूद दूसरे लोगों ने बचा लिया।आरोप है कि जब कंपनी प्रबंधन को ऐसा करने से रोका तो वे बहस करने लगे। बदसलूकी करने लगे। इसके बाद गुस्साए किसानों ने कंपनी प्रबंधन से जुड़े लोगों के साथ मारपीट की और थप्पड़ मारे। विवाद बढ़ता देख कर्मचारी और अधिकारी स्कॉपियो गाड़ी में भाग निकले।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

अविनाश गहलोत ने सचिन पायलट के बेटे का नाम लेकर अशोक गहलोत को घेरा, बोले- ‘ब्रेक’ लगाना है तो पहले अपना घर देखें!

जोधपुर में गणगौर सवारी पर पथराव, मकराना मोहल्ले में महिलाओं पर बरसाए पत्थर; गाड़ियों में तोड़फोड़, सड़कों पर उतरा हिंदू समाज

पीबीएम में सख्ती का इंजेक्शन: आपातकालीन-ट्रॉमा सेंटर में औचक निरीक्षण, लापरवाही पर नोटिस, ड्रेस कोड जरूरी

राजस्थान मूल के IPS की बरेली SP से सगाई:मंगेतर को गोद में उठाकर किया डांस; आज बाड़मेर में होगी हल्दी-संगीत सेरेमनी

बाड़मेर में डाकघर और पासपोर्ट ऑफिस को उड़ाने की धमकी:मेल में तमिलनाडु सरकार पर आरोप, रेप से तुलना

जीजा को मारने वाले 2 सालों समेत 4 को आजीवन-कारावास:जमीन विवाद में कुल्हाड़ी से सिर पर किया था हमला

Leave a Comment