लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

सीएम पर अभद्र टिप्पणी करने का मामलाःअमेठी में नामजद लोगों पर FIR दर्ज करने की मांग

अमेठी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला गरमा गया है। इस संबंध में अचलपुर जामों निवासी सर्वेश प्रताप सिंह ने कमरौली थाने में तहरीर देकर कुछ नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।तहरीर के अनुसार, यह घटना 15 मार्च 2026 को सुबह करीब 9 बजे जगदीशपुर स्थित संजय गांधी पॉलिटेक्निक चौराहे पर हुई।

आरोप है कि लगभग पचास लोगों के एक समूह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया। वहां मौजूद कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद क्षेत्र में यह चर्चा का विषय बन गया।शिकायतकर्ता ने अपनी तहरीर में रणजीत चौधरी (निवासी गौतमपुरा, थाना जामों), कुंवर बहादुर (निवासी पूरे भाटन का पूरवा उतेलवा, थाना कमरौली) और चंद्रभान यादव (निवासी गंगा का पुरवा, थाना कमरौली) को इस घटना से जुड़ा बताया है।

आरोप है कि इन लोगों के नेतृत्व में मौजूद कुछ व्यक्तियों ने नारेबाजी करते हुए माहौल को प्रभावित करने का प्रयास किया।सर्वेश प्रताप सिंह ने कहा है कि इस प्रकार की घटनाएं क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द को प्रभावित कर सकती हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि वायरल वीडियो और पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।इस मामले में कमरौली थाना प्रभारी मुकेश पटेल ने बताया कि पुलिस को तहरीर मिल गई है और वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल, पुलिस पूरे मामले पर कड़ी नजर बनाए हुए है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरती जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment