लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में विधिक जागरूकता कार्यक्रम संपन्न




शिवपुरी, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेन्द्र प्रसाद सोनी के निर्देशन में तथा रंजना चतुर्वेदी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी की अध्यक्षता में एडीआर भवन शिवपुरी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर रंजना चतुर्वेदी ने उपस्थित महिलाओं को घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम अंतर्गत साझी गहस्थी में महिलाओं के साथ होने वाली शारीरिक हिंसा, मानसिक हिंसा, भावनात्मक हिंसा आदि के संबंध में बताते हुए महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाऐं महिला एवं बाल सुरक्षा इकाई, म0प्र0 अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना, अनुसूचित जाति-जनजाति के अधिकार, लोक अदालत आदि के संबंध में जानकारी दी। इसके साथ ही महिलाओं को उनके अधिकारों और ऐसिड अटैक तथा अन्य प्रकार के उत्पीड़न से संबंधित कानूनी संरक्षण, महिलओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण से जुड़े कानूनों पर प्रकाश डाला, कानूनी सहायता तक पहुंच सुनिश्चित करने तथा समाज में लैंगिक समानता को बढ़ावा देने पर बल दिया गया। साथ ही पॉश एक्ट के अंतर्गत कार्य स्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़ (रोकथाम निवारण प्रतिषेध) अधिनियम, 2013, नालसा आशा योजना, संवाद योजना, नालसा डॉन योजना, भारत का लोकपाल के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की।
आजीविका मिशन शिवपुरी से उपस्थित कामना सक्सेना ने शासन द्वारा महिलाओं हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की एवं आनंदम विभाग शिवपुरी से उपस्थित रिजवाना खांन द्वारा उपस्थित महिलाओं को आनंदम विभाग द्वारा मन को प्रसन्न रखने के उपायों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर जिला न्यायालय शिवपुरी, जिला प्राधिकरण शिवपुरी में पदस्थ महिला कर्मचारी, महिला पीएव्ही आदि उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment