लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

करोड़ों की जल निगम योजना बनी मुसीबत, टूटी सड़कें और लीकेज से ग्रामीण परेशान

अमेठी: तिलोई विकास खण्ड क्षेत्र के नारायनपुर (ग्रामसभा कूरा) में करोड़ों रुपये की लागत से बनी जल निगम की पेयजल योजना जमीनी हकीकत में फेल होती नजर आ रही है। योजना के तहत पाइपलाइन डालने के लिए गांव की सड़कों को जगह-जगह खोद दिया गया, लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई है।

गांव में कई स्थानों पर पाइपलाइन से पानी की लीकेज हो रही है, जिससे सड़कों पर पानी बह रहा है और ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। टूटी और उबड़-खाबड़ सड़कों के कारण आए दिन लोगों को दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है।

ग्रामीणों का आरोप है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद योजना का सही तरीके से संचालन नहीं हो पा रहा है। लोगों का कहना है कि जनता की मेहनत की कमाई से बने इस प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी आखिर किसकी है, और इसकी खामियों को दूर करने की दिशा में अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन और जल निगम के अधिकारियों से मांग की है कि पाइपलाइन की लीकेज जल्द ठीक कराई जाए और खोदी गई सड़कों का शीघ्र पुनर्निर्माण कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment