लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

सारनाथ में पर्यटकों की सुविधा हेतु योगी सरकार बना रही अत्याधुनिक क्लीन स्ट्रीट फूड हब

बौद्ध पैगोडा शैली में होंगी दुकानें, 100 से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार

वाराणसी/वशिष्ठ वाणी। भगवान बुद्ध की प्रथम उपदेश स्थली सारनाथ में देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में योगी सरकार एक और महत्वपूर्ण पहल कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सारनाथ के ऋषिपत्तन मार्ग (सुहेलदेव तिराहे के पास) पर अत्याधुनिक क्लीन स्ट्रीट फूड हब एवं ग्रीन बेल्ट सौंदर्यीकरण का कार्य तेज़ी से प्रगति पर है।

करीब 1 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जा रहा यह 108 मीटर लंबा स्ट्रीट फूड ज़ोन पर्यटकों के लिए आकर्षण का नया केंद्र बनेगा। इस परियोजना के अंतर्गत 24 अत्याधुनिक दुकानों का निर्माण किया जा रहा है, जिससे लगभग 100 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने का अनुमान है।

बौद्ध पैगोडा शैली में होगा निर्माण

इस स्ट्रीट फूड हब की विशेषता इसका बौद्ध पैगोडा शैली में तैयार किया जा रहा वास्तुशिल्प है। दुकानें और आसपास का संपूर्ण क्षेत्र सारनाथ की ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान के अनुरूप विकसित किया जा रहा है, जिससे पर्यटकों को यहां एक अलग ही अनुभव मिलेगा।

बैठने की सुविधा और हरित वातावरण

दुकानों के आसपास सिटिंग एरिया का भी विकास किया जा रहा है, ताकि सैलानी शांत, स्वच्छ और हरित वातावरण में बैठकर स्थानीय व्यंजनों का आनंद ले सकें। ग्रीन बेल्ट के माध्यम से क्षेत्र को पर्यावरण-अनुकूल और आकर्षक बनाया जा रहा है।

स्मार्ट सिटी के तहत हो रहा विकास

स्मार्ट सिटी वाराणसी के मुख्य महाप्रबंधक अमरेंद्र तिवारी ने बताया कि ऋषिपत्तन मार्ग पर बन रहे इस क्लीन स्ट्रीट फूड हब में पूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित कर दुकानों को सौंपा जाएगा। इससे स्थानीय विक्रेताओं को बिना किसी अव्यवस्था के अपना व्यवसाय संचालित करने में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेगी।

पर्यटन और अर्थव्यवस्था को मिलेगा नया आयाम

सरकार का उद्देश्य इस परियोजना के माध्यम से सारनाथ आने वाले पर्यटकों को विश्वस्तरीय अनुभव प्रदान करना है। यह पहल न केवल खान-पान व्यवस्था को संगठित करेगी, बल्कि बौद्ध सर्किट के अंतर्गत सारनाथ की वैश्विक पहचान को और सुदृढ़ करेगी।

नई पहचान की ओर सारनाथ

योगी सरकार की इस दूरदर्शी योजना से सारनाथ धार्मिक, ऐतिहासिक और पर्यटन विकास—तीनों दृष्टियों से एक नई पहचान स्थापित करेगा। स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित स्ट्रीट फूड ज़ोन के साथ सारनाथ अब अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर और अधिक सशक्त रूप में उभरने को तैयार है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

फुटपाथ खाली करो, धर्म के व्यापारी आ रहे हैं!

वशिष्ठ वाणी की विशेष खोजी रिपोर्ट: कब तक मंत्रियों की छत्रछाया में ऐश करेगी बेलगाम अफसरशाही? पीएम मोदी जी, अब तो बनाना ही होगा यह ‘महा-कानून’!

वशिष्ठ वाणी की विशेष रिपोर्ट: मंत्रियों की सरपरस्ती में बेलगाम नौकरशाही, पीएम मोदी से सीधे कानून बनाने की मांग

‘वशिष्ठ वाणी’ का प्रधानमंत्री मोदी से सीधा सवाल: क्या छोटे और निष्पक्ष अखबारों की खबरों का कोई मोल नहीं? आखिर भ्रष्ट अधिकारियों और भू-माफियाओं के हौसले इतने बुलंद क्यों?

लोकतंत्र के ‘चौथे स्तंभ’ की अनदेखी कब तक? वशिष्ठ वाणी ने उठाई ईमानदार पत्रकारों के लिए अधिकारों की आवाज़

विशेष ग्राउंड रिपोर्ट: चमचमाती ‘क्वींस नेकलेस’ पर गंदगी का दाग: मुंबई पुलिस की नाक के नीचे कचरपट्टी बना मरीन ड्राइव, कार्रवाई के नाम पर केवल गरीबों पर गाज क्यों?

Leave a Comment