लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

जंनकल्याण नगर में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शान से लहराया तिरंगा, नगरसेविका गीता किरण भंडारी की प्रमुख उपस्थिति

मुंबई/वशिष्ठ वाणी। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मालाड पश्चिम के जंनकल्याण नगर में देशभक्ति और उत्साह के माहौल में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की नगरसेविका गीता किरण भंडारी की प्रमुख उपस्थिति रही। तिरंगा फहराए जाने के साथ ही उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के माध्यम से देश के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया।

कार्यक्रम में नगरसेविका गीता किरण भंडारी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने क्षेत्र के नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए सामाजिक एकजुटता और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित

नगरसेविका गीता किरण भंडारी की प्रमुख उपस्थिति के साथ कार्यक्रम में स्थानीय संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

प्रमोद विश्वकर्मा — उपशाखा प्रमुख-32 (UBT)
संदीप कोली — उपविभाग प्रमुख
अशोक साबले — शाखा प्रमुख

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं में स्वतंत्रता दिवस को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रभक्ति के नारों के बीच पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का वातावरण नजर आया।

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के वीरों और देश के लिए बलिदान देने वाले शहीदों को नमन करते हुए उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। साथ ही क्षेत्र के नागरिकों के बीच आपसी भाईचारा, सामाजिक सद्भाव और जनसेवा की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment