लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

बालों के डॉक्टर को दिखाने निकली युवती घर नहीं लौटी: पीहर गई विवाहिता भी गायब, जोधपुर में गुमशुदगी के 5 मामले दर्ज

HIGHLIGHTS

शनिवार को आए दो मामले

बता दें कि शनिवार को भी जोधपुर कमिश्नरेट में गुमशुदगी के दो मामले सामने आए थे। पहला मामला भगत की कोठी थाना इलाके के मधुबन सरस्वती नगर का था। यहां पर 24 वर्षीय पैरामेडिकल का कोर्स कर रही युवती घर से निकल गई। उसने 9 मार्च को ही किराए पर कमरा लिया था, लेकिन पिता कमरे पर पहुंचे तो बेटी नहीं मिली।

दूसरा मामला रातानाडा थाने में दर्ज किया गया। जिसमें घर से मंदिर जाने के लिए निकली विवाहिता वापस घर नहीं पहुंची। इसको लेकर पति की ओर से रिपोर्ट दी गई है। वहीं शुक्रवार को भी 3 युवतियों के गुम होने के मामले सामने आए।

जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट में रविवार को गुमशुदगी के पांच नए मामले सामने आए। बालों के डॉक्टर को दिखाने के लिए घर से निकली युवती वापस नहीं लौटी, जबकि पीहर जाने के लिए रवाना हुई विवाहिता भी घर नहीं पहुंची।वहीं डांगियावास इलाके से अल सुबह एक युवती घर से बिना बताए निकल गई। इसको लेकर परिजनों की ओर से संबंधित थानों में गुमशुदगी रिपोर्ट दी गई है। हालांकि गुम होने वाले अपनी मर्जी से गए या किसी साजिश का शिकार हुए इसकी पुलिस जांच कर रही है। पिछले तीन दिनों में 9 युवतियाों ओर महिलाओं के गुम होने के मामले सामने आ चुके हैं।

सुबह घर से निकली युवती

डांगियावास थाने में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दी। बताया कि 21 मार्च की सुबह 4/5 बजे के करीब उनकी 23 वर्षीय बेटी घर से बिना बताए निकल गई। कई जगहों पर तलाश के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल पाया। बेटी के अलसुबह घर से निकलने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

बहन घर से निकली, वापस नहीं आई

शहर के राजीव गांधी नगर थाने में एक युवक ने रिपोर्ट दी। बताया कि उनकी 23 वर्षीय बहन बालों के डॉक्टर को दिखाने के लिए 20 मार्च को सुबह 8 बजे घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है।

पीहर के लिए रवाना हुई

राजीव गांधी नगर थाना इलाके से पीहर रवाना हुई महिला के गुम होने का मामला सामने आया। 30 वर्षीय युवक ने इसको लेकर थाने में रिपोर्ट दी। बताया कि 21 मार्च को दोपहर 3 बजे के करीब उनकी पत्नी बेटे को साथ लेकर बालेसर पीहर जाने का बोलकर निकली थी। उसे 12 मील से बस में बिठाया था, लेकिन वो पीहर नहीं पहुंची। उसका फोन भी बंद आ रहा है। रिश्तेदारों में भी पता किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।

25 दिनों से पत्नी को ढूंढ रहा युवक

मथानिया इलाके से 40 वर्षीय विवाहिता घर से बिना बताए निकल गई। घटना 24 फरवरी की है। महिला अभी तक घर नहीं लौटी तो पति की ओर से पुलिस थाने में रिपोर्ट दी गई है। पति करीब 25 दिनों से अपनी पत्नी को ढूंढ रहा है, हालांकि उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। वहीं एयरपोर्ट थाने में एक महिला ने अपने पति के घर से निकलने ओर वापस नहीं लौटने को लेकर रिपोर्ट दी गई है।

शनिवार को आए दो मामले

बता दें कि शनिवार को भी जोधपुर कमिश्नरेट में गुमशुदगी के दो मामले सामने आए थे। पहला मामला भगत की कोठी थाना इलाके के मधुबन सरस्वती नगर का था। यहां पर 24 वर्षीय पैरामेडिकल का कोर्स कर रही युवती घर से निकल गई। उसने 9 मार्च को ही किराए पर कमरा लिया था, लेकिन पिता कमरे पर पहुंचे तो बेटी नहीं मिली।

दूसरा मामला रातानाडा थाने में दर्ज किया गया। जिसमें घर से मंदिर जाने के लिए निकली विवाहिता वापस घर नहीं पहुंची। इसको लेकर पति की ओर से रिपोर्ट दी गई है। वहीं शुक्रवार को भी 3 युवतियों के गुम होने के मामले सामने आए।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment