लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

BMC के 24 वार्डों में ND पद पर नियुक्ति की मांग, शिव सम्राट फाउंडेशन ने उठाई आवाज

मुंबई/वशिष्ठ वाणी: मुंबई में अवैध मलबा डंपिंग को रोकने और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए काम करने वाले कर्मचारियों को लेकर अब नियुक्ति का मुद्दा सामने आया है। शिव सम्राट फाउंडेशन की ओर से मुंबई की मेयर रितु तावड़े से मांग की गई है कि बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) के 24 वार्डों में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट डिपार्टमेंट (SWMD) में असिस्टेंट डेब्रिस डिटेक्टर के पद पर काम कर रहे कर्मचारियों को N.D (न्यूसेंस डिटेक्टिव) पद पर नियुक्त किया जाए।

जानकारी के अनुसार, बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में अवैध मलबा डंपिंग को रोकने और पर्यावरण को बचाने का काम N.D (डेब्रिस डिटेक्टर ऑफिसर) करते हैं। ये अधिकारी शहर में अवैध रूप से मलबा फेंकने वाले माफियाओं पर नजर रखते हैं, उन्हें पकड़ते हैं और उन पर जुर्माना भी लगाते हैं। कई बार ये कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर चार पहिया वाहनों से अवैध मलबा भरने वालों पर कार्रवाई करते हैं।

बताया जा रहा है कि साल 2022 में 24 वार्डों में कार्यरत कई N.D अधिकारी रिटायर हो गए, जिसके बाद से इन पदों पर नियमित नियुक्ति नहीं की गई। तब से म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की ओर से असिस्टेंट डेब्रिस डिटेक्टर के पद पर काम कर रहे लेबर ही यह जिम्मेदारी निभा रहे हैं। कोरोना काल में भी इन कर्मचारियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर मुंबई में अवैध मलबा डंपिंग रोकने के लिए दिन-रात काम किया।

मिली जानकारी के अनुसार, BMC ने ND के अतिरिक्त कार्य की जिम्मेदारी जूनियर सुपरवाइजर को सौंप दी है। हालांकि सवाल यह उठ रहा है कि क्या एक जूनियर ऑफिसर सुबह से रात तक शहर में पेट्रोलिंग कर सकता है? इस मुद्दे पर अब पुनर्विचार की मांग उठ रही है। वहीं कुछ लेबर ने कोर्ट में भी अपील की है कि उन्हें उनके मौजूदा पद से न हटाया जाए।

शिव सम्राट फाउंडेशन का कहना है कि 2022 के बाद भी जो कर्मचारी वास्तव में न्यूसेंस डिटेक्टिव का काम कर रहे हैं, उनके सर्विस रिकॉर्ड, अनुभव और काम को ध्यान में रखते हुए उन्हें स्थायी रूप से ND पद पर नियुक्त किया जाना चाहिए और सरकारी नियमों के अनुसार सभी सर्विस बेनिफिट्स दिए जाने चाहिए।

इस मुद्दे को लेकर शिव सम्राट फाउंडेशन के अध्यक्ष सम्राट बागुल ने आवाज उठाई है। उन्होंने 2 मार्च 2026 को मुख्यमंत्री, पर्यावरण मंत्री, म्युनिसिपल कमिश्नर, एडिशनल कमिश्नर (सिटी), मेयर और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट डिपार्टमेंट के डिप्टी कमिश्नर को लिखित शिकायत भेजकर मांग की है कि मुंबई में अवैध मलबा रोकने और पर्यावरण की रक्षा के लिए काम कर रहे कर्मचारियों को जल्द से जल्द ND पद पर नियुक्त करने का सकारात्मक निर्णय लिया जाए।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

वशिष्ठ वाणी ग्राउंड रिपोर्ट: मालाड में ‘Jain Subkuchh Food Plaza’ का कब्जा बरकरार, क्या प्रशासन ने टेक दिए हैं घुटने?

वशिष्ठ वाणी EXCLUSIVE: अब TVS Showroom की दबंगई! क्या गोरेगांव ट्रैफिक पुलिस ‘मलाई’ खाने में मस्त है? देखिए कैसे निगला जा रहा है फुटपाथ!

वशिष्ठ वाणी विशेष: गोरेगांव ट्रैफिक विभाग की ‘अंधी’ कार्रवाई; होटल साई पैलेस के बाहर नियमों की धज्जियां, पर अधिकारी मौन!

EXCLUSIVE GROUND REPORT: कांदिवली वेस्ट बना ‘अवैध पार्किंग का हब’— ट्रैफिक विभाग की खुली छूट या सतीश राउत की नाकामी?

कांदिवली ट्रैफिक विभाग की ‘कुंभकर्णी’ नींद: एकता नगर रोड बना अवैध पार्किंग का अड्डा!

वशिष्ठ वाणी ग्राउंड रिपोर्ट: मालाड में MG Showroom की दबंगई बरकरार, मुख्य सड़क अब भी शोरूम की ‘पार्किंग’

Leave a Comment