लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

जनकल्याण नगर: जलजमाव की समस्या से मिली राहत, नगरसेविका गीता किरण भंडारी के प्रयासों की जमकर तारीफ

मुंबई, कांदिवली: मालाड स्थित जनकल्याण नगर की जनता को लंबे समय से जलजमाव की जिस समस्या का सामना करना पड़ रहा था, उसका समाधान अब निकलता दिख रहा है। बिलबोंग हाई इंटरनेशनल स्कूल के पास के रास्ते पर भारी बारिश के दौरान पानी जमा होने से स्कूली बच्चों और स्थानीय नागरिकों का निकलना दूभर हो गया था। इस गंभीर समस्या को संज्ञान में लेते हुए प्रभाग क्रमांक 32 की नगरसेविका गीता किरण भंडारी ने मौके पर पहुंचकर युद्धस्तर पर सफाई कार्य करवाया।

बारिश में डटे रहे जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता

मिली जानकारी के अनुसार, जलजमाव की सूचना मिलते ही नगरसेविका गीता किरण भंडारी ने भारी बारिश की परवाह किए बिना घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने तत्काल सफाई टीम को निर्देशित कर पानी निकासी का मार्ग प्रशस्त किया। इस पूरे अभियान में उप विभाग प्रमुख संदीप कोहली और उप शाखा प्रमुख प्रमोद विश्वकर्मा ने सक्रिय भूमिका निभाई। स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रमोद विश्वकर्मा कार्य के दौरान घंटों तक भारी बारिश में छाता लेकर डटे रहे, ताकि सुनिश्चित हो सके कि काम बिना किसी बाधा के पूरा हो।

स्थानीय जनता ने की सराहना

इस जनहित के कार्य से स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली है। ‘वशिष्ठ वाणी’ से बात करते हुए निवासियों ने नगरसेविका गीता किरण भंडारी की कार्यशैली की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, “नगरसेविका हमेशा आम जनता की तकलीफों को समझती हैं और तत्काल समाधान करने के लिए तत्पर रहती हैं।”

स्थानीय लोगों के अनुसार, नगरसेविका की यह तत्परता अन्य क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों के लिए एक उदाहरण है, जो जन समस्याओं के प्रति उनकी संवेदनशीलता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

७२ घंटे बीते, पर कांदिवली पश्चिम छत्रपति शिवाजी राजे कॉम्प्लेक्स से नहीं हिले बारूद के ट्रक; ‘वशिष्ठ वाणी’ के खुलासे के बाद अब कोर्ट के कटघरे में होंगे लापरवाह अफ़सर!

बड़ी खबर: ४८ घंटे बाद भी एकता नगर में डटे हैं ‘मौत के ट्रक’; कांदिवली ट्रैफिक पुलिस और RTO की रहस्यमयी चुप्पी!

रितु तावड़े और प्रशासन से जनता का सीधा सवाल—फुटपाथ ब्लॉक हैं तो नागरिक कहाँ से जाएंगे?

विशेष रिपोर्ट: आरटीओ की ‘फॉरवर्डिंग पॉलिटिक्स’ और सड़कों पर रेंगता मलाड; शिकायतों के बाद भी न्यू लिंक रोड पर अवैध वाहनों का डेरा!

ग्राउंड रिपोर्ट: क्या कांदिवली के नए अधिकारी ‘भारत गैस’ के अवैध गोदाम और पार्किंग पर करेंगे सख्त प्रहार? जनता की सुरक्षा खतरे में!

ग्राउंड रिपोर्ट: कांदिवली का ‘तिराहा’ या ऑटो गैरेज? प्रशासन की लापरवाही से लिंक रोड पर लगा जाम का ग्रहण!

Leave a Comment