लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

Renault Showroom के बाहर 24 घंटे अवैध पार्किंग का तांडव: कांदिवली ट्रैफिक विभाग की ‘विशेष मेहरबानी’ कब तक?

मुंबई/वशिष्ठ वाणी: कांदिवली वेस्ट के स्वामी विवेकानंद रोड (मजिथिया नगर के सामने,भद्रन नगर) स्थित पुनीता अपार्टमेंट जिसमें रेनॉल्ट कार शोरूम संचालित है, के बाहर का नजारा स्थानीय प्रशासन और कांदिवली ट्रैफिक विभाग की कार्यशैली पर एक करारा तमाचा है। इस शोरूम के बाहर मुख्य सड़क पर 24 घंटे अवैध रूप से गाड़ियां पार्क की जा रही हैं, जिससे एस.वी. रोड पर यातायात पूरी तरह चरमरा गया है।

ट्रैफिक विभाग के संरक्षण में चल रहा यह अवैध खेल

  • सड़क पर 24 घंटे कब्जा: नियम यह कहते हैं कि शोरूम की गतिविधियां उनकी सीमा के भीतर होनी चाहिए, लेकिन यहाँ तो पूरी मुख्य सड़क को ही निजी पार्किंग बना दिया गया है दिन हो या रात, गाड़ियां बेतरतीब खड़ी रहती हैं।
  • कांदिवली ट्रैफिक विभाग की चुप्पी: आखिर कांदिवली ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों की ऐसी कौन सी मजबूरी या ‘कृपा’ है, जिसके चलते उन्हें यह सरेआम अतिक्रमण नजर नहीं आता? क्या आम जनता का इस रास्ते से निकलना दूभर करना इन अधिकारियों का मुख्य काम रह गया है?
  • लगातार शिकायतों के बाद भी शून्य कार्रवाई: ‘वशिष्ठ वाणी’ द्वारा बार-बार व्यवस्था की कमियों को उजागर करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी कुंभकर्ण की नींद सो रहे हैं, जिससे यह साफ जाहिर होता है कि प्रशासन की मिलीभगत के बिना यह अवैध धंधा चल ही नहीं सकता।

‘वशिष्ठ वाणी’ की दो टूक चेतावनी:

अवैध पार्किंग के जरिए जनता को परेशान करने का यह खेल अब और अधिक बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कांदिवली ट्रैफिक विभाग ने रेनॉल्ट शोरूम और पुनीता अपार्टमेंट के बाहर फैले इस अवैध कब्जे को तुरंत हटवाकर रास्ता साफ नहीं किया, तो इस प्रशासनिक लापरवाही और मेहरबानी के हर एक किरदार को अखबार के जरिए जनता के सामने बेनकाब कर दिया जाएगा!

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

TVS Showroom Malad के बाहर अवैध पार्किंग का बढ़ता मनमानी: गोरेगांव ट्रैफिक विभाग की आँखें कब खुलेंगी?

अवैध पार्किंग का कहर: धीरज सागर बिल्डिंग के पास गोरेगांव ट्रैफिक विभाग की मेहरबानी कब तक?

चारकोप पुलिस, कांदिवली ट्रैफिक और बीएमसी की ‘विशेष कृपा’: भूमि पार्क रोड पर भारत गैस एजेंसी के मालिक ने सड़क को ही बना लिया अवैध गोदाम!

गोरेगांव ट्रैफिक की लापरवाही: Modi Hyundai Showroom के बाहर अवैध कब्जा, क्या नियमों की धज्जियां उड़ाने का ठेका मिला है?

गोरेगांव ट्रैफिक की नाकामी: Puneet Tata Showroom के बाहर अवैध पार्किंग और गायब फुटपाथ पर प्रशासन मौन क्यों?

गोरेगांव ट्रैफिक विभाग और अवैध पार्किंग वालों की खुली चुनौती: “वशिष्ठ वाणी चाहे जितनी कलम चला ले, हम कुछ नहीं सुधारेंगे?”

Leave a Comment