मुंबई: मलाड न्यू लिंक रोड स्थित चिंचोली बंदर (फायर ब्रिगेड और चावड़ा कमर्शियल सेंटर के पास) पर बने मोदी हुंडई कार शोरूम के बाहर का नजारा स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली पर करारा तमाचा है। यहाँ शोरूम की गाड़ियों ने मुख्य सड़क और आने-जाने के रास्तों को अपनी निजी पार्किंग बना लिया है, जिससे दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है।
व्यवस्था का मज़ाक और अधिकारियों की आँखें बंद
- अतिक्रमण की हदें पार: लिंक रोड जैसे व्यस्त मार्ग पर इस तरह बेतरतीब गाड़ियां खड़ी करना आम जनता की सुरक्षा के साथ सीधा खिलवाड़ है। पैदल चलने वालों के लिए सड़क पर जगह ही नहीं बची है।
- सिर्फ कागजी कार्रवाई: ट्रैफिक विभाग के अधिकारी इस रास्ते से रोजाना गुजरते हैं, लेकिन हुंडई शोरूम के बाहर फैला यह अवैध साम्राज्य उन्हें नजर क्यों नहीं आता? क्या इनके लिए कानून के मायने अलग हैं?
- सुधरने को तैयार नहीं सिस्टम: ‘वशिष्ठ वाणी’ लगातार इन समस्याओं को उजागर कर रहा है, लेकिन गोरेगांव ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों की सुस्ती यह साबित करती है कि उन्हें जनता की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं है।
‘वशिष्ठ वाणी’ की दो टूक चेतावनी:
अवैध पार्किंग का यह खेल अब और अधिक बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि गोरेगांव ट्रैफिक विभाग ने जल्द ही मोदी हुंडई शोरूम के बाहर का अतिक्रमण पूरी तरह साफ नहीं किया, तो इस प्रशासनिक निक्कमेपन के खिलाफ अखबार का अगला प्रहार और भी ज्यादा तीखा होगा!











