लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

मालाड में निर्माण कार्य से धूल का साम्राज्य, AQI 300 के पार: बिल्डरों पर कार्रवाई की मांग

मुंबई । वशिष्ठ वाणी । विशेष रिपोर्ट

मालाड पश्चिम, इलाके में चल रहे बड़े पैमाने पर पुनर्विकास (Redevelopment) के बीच निर्माण स्थलों से उठ रही धूल ने स्थानीय नागरिकों का जीना मुश्किल कर दिया है। हालात इतने खराब हैं कि क्षेत्र में AQI 300 के पार पहुँच गया है, जिससे लोगों में स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ गई है।

इस गंभीर स्थिति को देखते हुए शिव सम्राट फाउंडेशन के अध्यक्ष और सामाजिक कार्यकर्ता सम्राट बागुल ने बीएमसी (BMC) के पी/उत्तर विभाग के सहायक आयुक्त कुंदन वलवी को लिखित शिकायत देकर नियमों का उल्लंघन करने वाले बिल्डरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और निर्माण कार्य रोकने की मांग की है।

नियमों की अनदेखी के आरोप

शिकायत में कहा गया है कि कई निर्माण स्थलों पर बीएमसी के 28 दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा। आरोप है कि:

  • इमारतों पर ग्रीन नेट नहीं लगाई जा रही।
  • निर्माण सामग्री सड़कों पर खुले में रखी जा रही है।
  • साइट से निकलने वाले ट्रकों के पहिए नहीं धोए जा रहे
  • पानी का छिड़काव या एंटी-स्मॉग गन का इस्तेमाल नहीं हो रहा।
  • कई जगह AQI डिस्प्ले बोर्ड भी नहीं लगाए गए हैं।

स्वास्थ्य पर खतरा

इलाके में PM 2.5 का स्तर 100–120 के बीच पहुँच गया है, जिससे फेफड़ों की बीमारी, दमा, हृदय रोग और आंखों में जलन जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ रहा है।

इन डेवलपर्स के खिलाफ शिकायत

शिकायत में साई सोहम, मेसर्स एम.एस. स्टेन, एक्वारॉक बिल्डकॉन और जे.डी.एन. डेवलपर का नाम लिया गया है। सम्राट बागुल ने मांग की है कि जब तक प्रदूषण नियंत्रण के उपाय नहीं किए जाते, तब तक इन साइट्स का निर्माण कार्य बंद कराया जाए।

सम्राट बागुल ने कहा, “हमारा संकल्प मालाड को स्वच्छ और धूल मुक्त बनाना है। विकास के नाम पर नागरिकों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

अब देखना होगा कि बीएमसी प्रशासन इन लापरवाह बिल्डरों के खिलाफ क्या कार्रवाई करता है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

वशिष्ठ वाणी ग्राउंड रिपोर्ट: मालाड में ‘Jain Subkuchh Food Plaza’ का कब्जा बरकरार, क्या प्रशासन ने टेक दिए हैं घुटने?

वशिष्ठ वाणी EXCLUSIVE: अब TVS Showroom की दबंगई! क्या गोरेगांव ट्रैफिक पुलिस ‘मलाई’ खाने में मस्त है? देखिए कैसे निगला जा रहा है फुटपाथ!

वशिष्ठ वाणी विशेष: गोरेगांव ट्रैफिक विभाग की ‘अंधी’ कार्रवाई; होटल साई पैलेस के बाहर नियमों की धज्जियां, पर अधिकारी मौन!

EXCLUSIVE GROUND REPORT: कांदिवली वेस्ट बना ‘अवैध पार्किंग का हब’— ट्रैफिक विभाग की खुली छूट या सतीश राउत की नाकामी?

कांदिवली ट्रैफिक विभाग की ‘कुंभकर्णी’ नींद: एकता नगर रोड बना अवैध पार्किंग का अड्डा!

वशिष्ठ वाणी ग्राउंड रिपोर्ट: मालाड में MG Showroom की दबंगई बरकरार, मुख्य सड़क अब भी शोरूम की ‘पार्किंग’

Leave a Comment