लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

खबर का असर: वशिष्ठ वाणी की रिपोर्ट के बाद जागा BMC प्रशासन, एकता नगर और मार्वे रोड से हटा अतिक्रमण!

मालाड (वशिष्ठ वाणी): निष्पक्ष पत्रकारिता और जनता की आवाज़ जब बुलंद होती है, तो प्रशासन को झुकना ही पड़ता है। मालाड वेस्ट के एकता नगर रोड और मार्वे रोड पर बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) द्वारा की गई कड़ी कार्रवाई इसका जीता-जागता प्रमाण है। वशिष्ठ वाणी द्वारा प्रमुखता से उठाए गए फुटपाथ अतिक्रमण के मुद्दे के बाद, आज BMC ने यहाँ से सभी अवैध कब्जों को हटाकर फुटपाथों को मुक्त कर दिया है।

मालाड को खूबसूरत बनाने में BMC की अहम भूमिका

आज की कार्रवाई में BMC का एक अलग और सराहनीय रूप देखने को मिला। फुटपाथों को साफ कर प्रशासन ने यह संदेश दिया है कि यदि इच्छाशक्ति हो, तो मालाड को एक सुंदर और व्यवस्थित जगह में तब्दील किया जा सकता है। वशिष्ठ वाणी प्रशासन के इस नेक कार्य की सराहना करता है।

निष्ठा और ईमानदारी की मिसाल बने अन्य विभाग

खबर का असर होने पर यह स्पष्ट हो गया है कि जब भी BMC के खिलाफ कोई तथ्यात्मक खबर प्रकाशित की जाती है या किसी समस्या की सूचना दी जाती है, तो विभाग उसे गंभीरता से लेता है। हालांकि, यहाँ एक बड़ा सवाल यह भी है कि काश! BMC की तरह अन्य विभाग (जैसे ट्रैफिक विभाग) भी अपनी जिम्मेदारी इतनी ही निष्ठा और ईमानदारी से निभाते, तो मालाड की तस्वीर आज कुछ और ही होती।

निरंतरता की उम्मीद

वशिष्ठ वाणी उम्मीद करता है कि यह कार्रवाई केवल एक दिन की ‘दिखावटी’ प्रक्रिया नहीं होगी। प्रशासन इन फुटपाथों को भविष्य में भी क्लीन रखने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा ताकि जनता को दोबारा सड़कों पर चलने का जोखिम न उठाना पड़े।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है प्रशासन? छत्रपति शिवाजी राजे कॉम्प्लेक्स के बाहर 24 घंटे खड़े एलपीजी सिलेंडरों के टैंकर, कांदिवली ट्रैफिक विभाग मौन!

करोड़ों की लग्जरी बसें खरीदीं, लेकिन पार्किंग के लिए ‘सरकारी सड़क’ घेरी! उमांग टॉवर की सड़क बनी प्राइवेट बस डिपो, क्या गोरेगांव ट्रैफिक विभाग से है साठगांठ?

‘नो-पार्किंग’ बोर्ड बना मज़ाक! MG शोरूम की दबंगई के आगे गोरेगांव ट्रैफिक पुलिस लाचार, BMC कब रद्द करेगी लाइसेंस?

रसूख के आगे पंगु बना प्रशासन? ‘Lemon Tree Premier’ के बाहर अवैध कब्जा, क्या कोर्ट के चाबुक से जागेगा गोरेगांव ट्रैफिक विभाग और BMC?

अब सीधी कार्रवाई की मांग: बिना पार्किंग टाटा मोटर्स को शोरूम चलाने की इजाजत किसने दी? BMC लाइसेंस रद्द करे!

वशिष्ठ वाणी विशेष: लोकतंत्र में ‘सवाल’ पूछना हक है, तो फिर इसे ‘महाराष्ट्र का अपमान’ क्यों बताया जा रहा है?

Leave a Comment