लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की गिरिराज जी की परिक्रमा, भरतपुर में ब्रज संस्कृति की दिखी झलक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज (21 मार्च) भरतपुर के पूंछरी के लौठा में पहुंचीं. उन्होंने गिरिराज जी की परिक्रमा की. इस दौरान प्रभारी मंत्री सुरेश रावत और गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने स्वागत किया. दरअसल, राष्ट्रपति उत्तर प्रदेश में तीन दिवसीय दौरे पर है. दौरे के आखिरी दिन शनिवार को मथुरा के गोवर्धन स्थित दानघाटी मंदिर में पूजा-अर्चना की. आरती के बाद गोवर्धन परिक्रमा भी की. उन्होंने गोवर्धन पहुंचकर गोल्फ कार्ट के जरिए 7 कोस की परिक्रमा शुरू की. परिक्रमा पूरी होने के बाद वे नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी.ब्रज संस्कृति की भी दिखी झलककुल 21 किमी की परिक्रमा के दौरान डेढ़ किलोमीटर का मार्ग राजस्थान से गुजरता है. इस दौरान, राजस्थान की सीमा में ब्रज संस्कृति की झलक भी दिखी. जगह-जगह पर ब्रज कलाकारों द्वारा प्रस्तुति भी दी गई.

राष्ट्रपति को गिरिराज की प्रतिमा की गई भेंटगोवर्धन (मथुरा) स्थित दानघाटी मंदिर के रिसीवर दीप चंद्र कौशिक ने बताया कि “गिरिराज धारण की जय” सहित अन्य मंत्रोच्चार के बीच राष्ट्रपति ने 11 किलो दूध, दही, शहद, घी और बूरा से महाभिषेक किया. उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति को गिरिराज जी महाराज की चांदी की प्रतिमा, एक पटका और प्रसाद भेंट किया गया.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment