लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

राजस्थान के 25 जिलों में बारिश का अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ से तापमान में भारी गिरावट, किसानों की बढ़ी चिंता

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर पूरी तरह से दिख रहा है. मौसम विभाग ने पहले ही 20 मार्च को लेकर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था. ऐसे में राजस्थान के कई जिलों में लगातार बारिश होते दिख रही है. इसके साथ ही जहां तापमान काफी बढ़ गया था, वहां तापमान में भारी गिरावट देखी जा रही है. कई जिलों में रिकॉर्ड तेज बारिश दर्ज की गई है. जबकि लोगों को अब फिर से ठंड का अहसास होने लगा है.

बाड़मेर में 16 मिमी बारिश बाड़मेर में सबसे अधिक 16 मिमी बारिश हुई, अलवर में 13 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज हुई. राजधानी जयपुर में भी सुबह 3 बजे से बारिश का दौर जारी है. राजधानी में कई जगहों पर रुक-रुक कर हल्की बरसात हो रही है. वही आसमान में बादल छाए हैं, जिससे सूरज की तपिश से लोगों को राहत मिली है.

9 जिलों में ऑरेंज अलर्टमौसम विभाग ने आज कई शहरों में अलर्ट जारी किया. फिलहाल मौसम विभाग ने जयपुर सहित 9 जिलों – नागौर, अजमेर, जयपुर, सीकर, टोंक, झुंझुनू, अलवर, दौसा और आसपास के क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

16 जिलों में येलो अलर्ट जारी वहीं,सवाई माधोपुर, बूंदी, धौलपुर, भीलवाड़ा, बारां, कोटा, जोधपुर, पाली, चूरू, बीकानेर, उदयपुर, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, डूंगरपुर, बांसवाड़ा जिलों और आसपास के क्षेत्रों में 16 जिलों के लिए बारिश और मौसम बदलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

सीकर, कोटपूतली समेत कई इलाकों में ओले गिरे. कई शहरों में. आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में 11 डिग्री तक गिरावट आई. हालांकि, जहां बारिश से आमजन राहत महसूस कर रहा है. वहीं, बारिश का असर फसलों पर पड़ रहा है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment