लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

सरकारी हॉस्पिटलों में प्राइवेट मेडिकल बीमा से फ्री इलाज मिलेगा

जयपुर के सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज समेत प्रदेश के कुल 6 बड़े मेडिकल कॉलेजों से अटैच हॉस्पिटलों में अब उन मरीजों को भी फ्री इलाज मिल सकेगा, जिन्होंने किसी प्राइवेट कंपनी से मेडिकल बीमा करवा रखा है। अभी तक सरकार ने केवल आरजीएचएस और मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना (MAA) के तहत कवर मरीजों के अलावा राजस्थान के निवासियों के लिए ही फ्री इलाज की सुविधा है। मेडिकल एज्युकेशन डिपार्टमेंट ने SMS मेडिकल कॉलेज जयपुर, JLN मेडिकल कॉलेज अजमेर, SPMC मेडिकल कॉलेज बीकानेर, SNMC मेडिकल कॉलेज जोधपुर, गर्वमेंट मेडिकल कॉलेज कोटा और RNT मेडिकल कॉलेज उदयपुर को ये निर्देश दिए हैं।

डिपार्टमेंट से जारी आदेशों में इन मेडिकल कॉलेजों से अटैच हॉस्पिटलों में मौजूद प्रबंधन को प्राइवेट मेडिकल बीमा कंपनियों से कॉर्डिनेशन करने और बीमित मरीज के लिए कैशलेस की सुविधा शुरू करने के लिए कहा है। दूसरे प्रदेश से आए मरीजों को होगा फायदावर्तमान में राजस्थान के सरकारी हॉस्पिटलों में दूसरे राज्य के निवासी मरीजों को इलाज के लिए नकद पैसे देने पड़ते हैं।

सवाई मानसिंह हॉस्पिटल जयपुर के अलावा जोधपुर, बीकानेर, कोटा, उदयपुर और अजमेर में कई मरीज उत्तर प्रदेश, ​हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और गुजरात से मरीज इलाज के​ लिए आते हैं। इन मरीजों को इलाज के लिए पैसे देने पड़ते हैं। आने वाले समय में अगर इन मरीजों में से किसी मरीज का प्राइवेट कंपनी से बीमा होता है और वह राजस्थान के इन बड़े शहरों में बड़े सरकारी हॉस्पिटलों में इलाज के लिए आते है तो उनको भी कैशलेस इलाज की सुविधा मिल सकेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment