लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

गौ माता की मौत के बाद हंगामा, ट्रक चालक मौके से फरार — ग्रामीणों में आक्रोश

एटा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आज शाम करीब 5:30 बजे एक दर्दनाक हादसे में गौ माता का निधन हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक तेज रफ्तार ट्रक ने गौ माता को टक्कर मारी, जिसके बाद चालक मौके से फरार हो गया।


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने मदद के लिए कई बार क्षेत्र के प्रधान से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन आरोप है कि प्रधान ने फोन तक नहीं उठाया, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ गई।


इस दौरान नितिन सनातनी, लोकेंद्र सनातनी, राज सनातनी, सानी सनातनी और शिव सनातनी सहित अन्य स्थानीय युवाओं ने मौके पर पहुंचकर मानवता का परिचय देते हुए गौ माता का विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया।


ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी बनती है कि वे समय पर मदद करें, लेकिन यहां लापरवाही साफ नजर आई। फिलहाल, ट्रक चालक की तलाश जारी है और स्थानीय लोग कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment