अमेठी जनपद के तिलोई क्षेत्र के शाहमऊ कस्बे में चल रही नौ दिवसीय रामकथा के आज पाँचवें दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। कथा स्थल पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भगवान राम के जीवन प्रसंगों का श्रवण कर रहे हैं और भक्ति में लीन हो रहे हैं।उरई (जालौन) से पधारे सुप्रसिद्ध कथा व्यास पंडित प्रदीप तिवारी अपनी ओजस्वी वाणी से रामचरितमानस के प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन कर रहे हैं। कथा के दौरान भजन-कीर्तन और “जय श्री राम” के जयघोष से पूरा पंडाल भक्तिमय वातावरण में डूब जाता है। इस पावन आयोजन के मुख्य यजमान विंध्य प्रसाद गुप्ता एवं कृष्णा वती हैं, जिन्होंने विधि-विधान से पूजन और आरती संपन्न कराई। जिसमें सहयोगियों की सक्रिय भूमिका रही है। आयोजकों के अनुसार यह भव्य रामकथा 7 मार्च से प्रारंभ होकर 13 मार्च तक चलेगी। उन्होंने क्षेत्र के धर्मप्रेमी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा का श्रवण कर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की है।
नौ दिवसीय रामकथा का पाँचवां दिन आज, शाहमऊ में उमड़ रहे श्रद्धालु














