लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2026: 4543 पदों के लिए लिखित परीक्षा 14–15 मार्च को, एडमिट कार्ड जारी


लखनऊ/वशिष्ठ वाणी: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा सब-इंस्पेक्टर (नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पद) सीधी भर्ती-2025 के तहत 4543 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया तेज हो गई है। बोर्ड के महानिदेशक एस.बी. शिरदकर (IPS) ने आधिकारिक सूचना जारी करते हुए बताया कि लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च 2026 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी

भर्ती बोर्ड के अनुसार परीक्षा शहर आवंटन की अग्रिम सूचना 6 मार्च 2026 को जारी कर दी गई थी। वहीं 14 मार्च को परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड 11 मार्च से और 15 मार्च को परीक्षा देने वालों के लिए 12 मार्च से डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिए गए हैं।

अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट www.uppbpb.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

भर्ती से जुड़ी प्रमुख जानकारी

  • पद: सब-इंस्पेक्टर (सिविल पुलिस), सब-इंस्पेक्टर (महिला), सब-इंस्पेक्टर/प्लाटून कमांडर (स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स)
  • कुल रिक्तियां: 4543
  • आवेदन अवधि: 12 अगस्त से 11 सितंबर 2025
  • चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा → शारीरिक दक्षता परीक्षण → दस्तावेज सत्यापन → मेडिकल परीक्षण

वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी

भर्ती प्रक्रिया की निगरानी एडीजी (भर्ती बोर्ड) अशोक कुमार सिंह के साथ-साथ बोर्ड के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एडीजी नीलाब्जा चौधरी और डीआईजी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंजाब कर रहे हैं।

समय से पहुंचे अभ्यर्थी

UPPRPB महानिदेशक एस.बी. शिरदकर ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचें और ई-एडमिट कार्ड, फोटो पहचान पत्र तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आएं। उन्होंने कहा कि यह भर्ती उत्तर प्रदेश पुलिस को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे योग्य युवाओं को सेवा का अवसर मिलेगा।

यह पूरी भर्ती प्रक्रिया डीजीपी उत्तर प्रदेश राजीव कृष्णा के मार्गदर्शन में पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से संचालित की जा रही है।

फर्जी सूचनाओं से रहें सावधान

भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे व्हाट्सएप या सोशल मीडिया पर फैलने वाली फर्जी सूचनाओं से बचें। सभी आधिकारिक सूचनाएं केवल बोर्ड की वेबसाइट पर ही जारी की जाती हैं।

अधिक जानकारी और अपडेट के लिए अभ्यर्थी www.uppbpb.gov.in या www.uppolice.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment