लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

लंका पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की 7 बाइक बरामद, दो शातिर चोर गिरफ्तार

वाराणसी/वशिष्ठ वाणी। लंका थाना पुलिस ने चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की सात मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान शौरभ उर्फ़ टाइगर (24 वर्ष) और राहुल पासवान (28 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को लंका थाना क्षेत्र के गायत्री नगर से दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों से गहन पूछताछ की, जिसके आधार पर चोरी की कई मोटरसाइकिलें बरामद की जा सकीं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों आरोपी लंबे समय से बाइक चोरी की घटनाओं में सक्रिय थे तथा वाराणसी के विभिन्न इलाकों में बाइक चोरी कर उन्हें दूसरे जिलों व क्षेत्रों में बेचते थे। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि यह गिरोह कहीं बड़े नेटवर्क का हिस्सा तो नहीं है।

इस कार्रवाई में लंका थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा, नगवा चौकी प्रभारी अभिषेक सिंहक्राइम टीम की भूमिका प्रमुख रही। टीम ने तकनीकी सर्विलांस और स्थानीय इनपुट के आधार पर आरोपियों की गतिविधियों का पता लगाया और फिर दबिश देकर गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि चोरी की बरामद मोटरसाइकिलों को कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनके वास्तविक मालिकों को सौंपा जाएगा। साथ ही आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक इतिहास, पूर्व में दर्ज मामलों तथा संभावित अन्य साथियों की जानकारी भी खंगाल रही है। अधिकारियों ने कहा कि शहर में वाहन चोरी की घटनाओं में कमी लाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

MHADA के अधिकारी बी. एस. कटरे का जमीर कब जागेगा? दागी अध्यक्ष बालासाहेब भगत पर क्यों मेहरबान है म्हाडा प्रशासन?

CMO Maharashtra का सोशल मीडिया सिर्फ ‘दिखावा’? ट्वीट पर आने वाली शिकायतों पर सन्नाटा, केवल पीएम मोदी की तारीफों में व्यस्त!

MHADA अधिकारियों की घोर लापरवाही: कोर्ट के डर से भी परे संतोष कांबले और रोहित शिंदे, आपातकालीन रास्ते पर अवैध कब्जा बरकरार

वशिष्ठ वाणी का तीखा सवाल: क्या एकता नगर में किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं मुख्यमंत्री और मुंबई RTO?

Malvani Police पर गंभीर सवाल: शोक में डूबे परिवार से कथित दुर्व्यवहार, महिला अधिकारी की कार्यशैली पर उठे प्रश्न

‘सतीश राउत’ के आते ही कांदिवली ट्रैफिक विभाग पस्त, चरकोप सिग्नल पर अवैध पार्किंग मस्त!

Leave a Comment