लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

भेलूपुर पुलिस ने मंदिर दानपात्र से चोरी करने वाला अभियुक्त किया गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

वाराणसी | वशिष्ठ वाणी। वाराणसी में अपराधों की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भेलूपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मंदिर के दानपात्र से चोरी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गया सामान एवं नकदी बरामद की है।

पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देशन, पुलिस उपायुक्त काशी जोन के मार्गदर्शन तथा अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर एवं प्रभारी निरीक्षक थाना भेलूपुर के नेतृत्व में थाना भेलूपुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 0520/2025 धारा 305(डी)/331(3), 317(2), 317(4) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मनोज कुमार कनौजिया उर्फ मनोज धोबी, पुत्र प्रेम कनौजिया, निवासी बी-32/21, साकेतनगर, थाना लंका, वाराणसी, उम्र लगभग 34 वर्ष के रूप में हुई है।

गिरफ्तारी का विवरण

  • दिनांक: 01 जनवरी 2026
  • स्थान: साकेत नगर पार्क नंबर-1, भेलूपुर, वाराणसी

पुलिस द्वारा अभियुक्त को नियमानुसार हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

अपराधिक इतिहास

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं—

  1. मु0अ0सं0 0328/2015, धारा 380/411/414 भादवि, थाना भेलूपुर
  2. मु0अ0सं0 0547/2025, धारा 305(डी)/331(2), 62 बीएनएस, थाना भेलूपुर
  3. मु0अ0सं0 0520/2025, धारा 305(डी)/331(3), 317(2), 317(4) बीएनएस, थाना भेलूपुर
  4. मु0अ0सं0 0538/2025, धारा 305(डी)/331(3), 317(2), 317(4) बीएनएस, थाना भेलूपुर

बरामदगी का विवरण

अभियुक्त के कब्जे से मंदिर दानपात्र से चोरी किया गया निम्नलिखित सामान बरामद किया गया—

  • पीली धातु के 04 मध्यम आकार के गिलास
  • पीली धातु के 02 छोटे गिलास
  • 01 पैकेट में छोटी प्लेट व छोटी मूर्ति (पीली धातु)
  • 01 बड़ी मूर्ति (पीली धातु)
  • 01 सांप युक्त अरघा (पीली धातु)
  • पीली धातु के 10 बड़े लोटे, 10 मध्यम लोटे एवं 13 छोटे लोटे
  • ₹5,750 नकद

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  1. सुधीर कुमार त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक, थाना भेलूपुर
  2. उ0नि0 विकास मिश्र, चौकी प्रभारी दुर्गाकुंड
  3. उ0नि0 रोहित त्रिपाठी, चौकी प्रभारी अस्सी
  4. उ0नि0 मनोज कुमार राजपूत, थाना भेलूपुर
  5. उ0नि0 हिमांशु मिश्रा, थाना भेलूपुर
  6. उ0नि0 श्यामसुंदर, थाना भेलूपुर
  7. का0 सुनील यादव, थाना भेलूपुर
  8. का0 सूरज कुमार, थाना भेलूपुर

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है और इस प्रकार के अपराधों में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रील बनाते-बनाते गूंजी गोली: 16 वर्षीय किशोर गंभीर, बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

प्रतियोगी परीक्षा में नकल कराने का आरोप, वांछित अभियुक्त मलदहिया से गिरफ्तार; सिगरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता

कैंट रेलवे स्टेशन के पास दो महिलाओं का हाई-वोल्टेज विवाद, सिगरा पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार

वाराणसी: ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ में 59.4 किलोग्राम गांजा बरामद, 30 लाख की खेप के साथ बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार

वाराणसी: 5 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, ट्रक व किया सेल्टोस समेत 3 तस्कर गिरफ्तार

वाराणसी में सनसनीखेज वारदात: रैपिडो चालक ने महिला को सुनसान रास्ते पर ले जाकर की छेड़खानी, पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा, दूसरा फरार

Leave a Comment