लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

वाराणसी: जैतपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 115 किलो प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद, दो गिरफ्तार

वाराणसी/वशिष्ठ वाणी। मकर संक्रांति पर्व को देखते हुए जानलेवा चाइनीज मांझे के खिलाफ पुलिस की सख्ती लगातार जारी है। इसी क्रम में जैतपुरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाटलोहिया सरैया क्षेत्र से लगभग 115 किलोग्राम प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान परवेज अहमद (23 वर्ष) एवं मुमताज अहमद (28 वर्ष), निवासी अमरपुर बाटलोहिया, थाना जैतपुरा के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने चाइनीज मांझा चौक स्थित पी.के. इंटरप्राइजेज से खरीदा था और उसे भंडारित कर पतंगबाजों को बेचने की तैयारी में थे।

पुलिस ने मौके से सफेद बोरियों में रखा चाइनीज मांझा जब्त कर लिया है तथा आरोपियों के विरुद्ध पर्यावरण संरक्षण अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस आयुक्त के निर्देश पर शहरभर में चाइनीज मांझे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बीते दिनों चाइनीज मांझे से कई गंभीर हादसे सामने आए हैं, जिनमें एक युवक की मौत भी शामिल है।

जैतपुरा थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और चाइनीज मांझा बेचने, भंडारण करने व उपयोग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि प्रतिबंधित चाइनीज मांझे का उपयोग न करें और इसकी बिक्री या भंडारण की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि मानव जीवन और पक्षियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

MHADA के अधिकारी बी. एस. कटरे का जमीर कब जागेगा? दागी अध्यक्ष बालासाहेब भगत पर क्यों मेहरबान है म्हाडा प्रशासन?

CMO Maharashtra का सोशल मीडिया सिर्फ ‘दिखावा’? ट्वीट पर आने वाली शिकायतों पर सन्नाटा, केवल पीएम मोदी की तारीफों में व्यस्त!

MHADA अधिकारियों की घोर लापरवाही: कोर्ट के डर से भी परे संतोष कांबले और रोहित शिंदे, आपातकालीन रास्ते पर अवैध कब्जा बरकरार

वशिष्ठ वाणी का तीखा सवाल: क्या एकता नगर में किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं मुख्यमंत्री और मुंबई RTO?

Malvani Police पर गंभीर सवाल: शोक में डूबे परिवार से कथित दुर्व्यवहार, महिला अधिकारी की कार्यशैली पर उठे प्रश्न

‘सतीश राउत’ के आते ही कांदिवली ट्रैफिक विभाग पस्त, चरकोप सिग्नल पर अवैध पार्किंग मस्त!

Leave a Comment