लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

थाना सारनाथ पुलिस की तत्परता से 24 घंटे में मंदिर चोरी का सफल खुलासा, अभियुक्त अनुपम सिंह गिरफ्तार

वाराणसी/वशिष्ठ वाणी। वाराणसी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मंदिर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण कर एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा चोरी, लूट व छिनैती की घटनाओं के खुलासे तथा फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत की गई।

यह सफलता पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व में थाना सारनाथ पुलिस टीम को मिली।

फरीदपुर अंडरपास से अभियुक्त की गिरफ्तारी

मुखबिर की सूचना पर थाना सारनाथ पुलिस ने मु0अ0सं0-611/2025, धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस से संबंधित मामले का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त अनुपम सिंह उर्फ अभि को दिनांक 16 दिसंबर 2025 को समय लगभग 01:20 बजे रात्रि, फरीदपुर अंडरपास स्थित प्राइमरी स्कूल के पास से गिरफ्तार किया।

घटना का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 15 अक्टूबर 2025 को ग्राम बरईपुर स्थित महालिया माता मंदिर के पुजारी द्वारा थाना सारनाथ में लिखित प्रार्थना-पत्र दिया गया था। इसमें बताया गया कि अज्ञात चोरों द्वारा मंदिर की दानपेटिका तोड़कर नकदी, माता जी का मुकुट एवं अन्य धार्मिक सामग्री चोरी कर ली गई है। प्रकरण में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई, जिसकी जांच उपनिरीक्षक राहुल कुमार यादव द्वारा की जा रही थी।

पूछताछ में अभियुक्त का कबूलनामा

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में अभियुक्त अनुपम सिंह उर्फ अभि ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर महालिया माता मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। अभियुक्त ने बताया कि दानपेटी से प्राप्त 1,235 रुपये नकद उसके पास हैं।
इसके अतिरिक्त उसने यह भी स्वीकार किया कि उसी रात उसके साथियों द्वारा यूपी ग्रामीण बैंक, घुरहूपुर में चोरी का प्रयास किया गया था, लेकिन पुलिस सायरन सुनकर सभी मौके से फरार हो गए। साथ ही फरीदपुर क्षेत्र में बिजली के खंभों से एल्युमिनियम तार चोरी करने की घटना में भी उनकी संलिप्तता रही, जिसे अन्य साथियों ने कहीं छिपा दिया।

बरामदगी

  • ₹1,235/- नगद

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

  • नाम: अनुपम सिंह उर्फ अभि
  • पिता का नाम: राजेश सिंह
  • निवासी: ककराही, थाना मड़ियाहूँ, जनपद जौनपुर
  • उम्र: लगभग 21 वर्ष

आपराधिक इतिहास

  • मु0अ0सं0-611/2025, धारा 305(ए), 331(4), 317(2) बीएनएस, थाना सारनाथ, कमिश्नरेट वाराणसी

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  • पंकज कुमार त्रिपाठी, थानाध्यक्ष, थाना सारनाथ
  • उ0नि0 राहुल कुमार यादव
  • उ0नि0 राम अजोर
  • का0 नवनीत कुमार
  • का0 रवि यादव

थाना सारनाथ पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। 24 घंटे के भीतर चोरी की घटना का खुलासा कर अभियुक्त की गिरफ्तारी कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रील बनाते-बनाते गूंजी गोली: 16 वर्षीय किशोर गंभीर, बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

प्रतियोगी परीक्षा में नकल कराने का आरोप, वांछित अभियुक्त मलदहिया से गिरफ्तार; सिगरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता

कैंट रेलवे स्टेशन के पास दो महिलाओं का हाई-वोल्टेज विवाद, सिगरा पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार

वाराणसी: ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ में 59.4 किलोग्राम गांजा बरामद, 30 लाख की खेप के साथ बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार

वाराणसी: 5 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, ट्रक व किया सेल्टोस समेत 3 तस्कर गिरफ्तार

वाराणसी में सनसनीखेज वारदात: रैपिडो चालक ने महिला को सुनसान रास्ते पर ले जाकर की छेड़खानी, पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा, दूसरा फरार

Leave a Comment