लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद

वाराणसी/वशिष्ठ वाणी। पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा गुमशुदा एवं अपहृता की शीघ्र बरामदगी तथा वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना लोहता पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए अपहृता/पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया है।

श्रीमान पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण एवं सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के कुशल नेतृत्व में थाना लोहता पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-337/2025, धारा 137(2)/87/351(2) बीएनएस से संबंधित प्रकरण में नामजद वांछित अभियुक्त मोनू पुत्र अमेरिका, निवासी ग्राम सुरही, थाना लोहता, जनपद वाराणसी को दिनांक 14 दिसंबर 2025 को समय करीब 21:10 बजे सभईपुर अंडरपास रेलवे ट्रैक के किनारे से गिरफ्तार किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 14.12.2025 को वादिनी द्वारा थाना लोहता में लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसमें बताया गया कि दिनांक 13.12.2025 को अभियुक्त मोनू उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक अमित कुमार यादव द्वारा की जा रही है।

बरामदगी का विवरण

मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अपहृता/पीड़िता (उम्र लगभग 17 वर्ष) को पुलिस टीम द्वारा सकुशल बरामद कर लिया गया है।

अभियुक्त का विवरण

  • नाम: मोनू
  • पिता का नाम: अमेरिका
  • पता: ग्राम सुरही, थाना लोहता, जनपद वाराणसी
  • उम्र: लगभग 19 वर्ष

आपराधिक इतिहास

  1. मु0अ0सं0 0313/2025, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना लोहता
  2. मु0अ0सं0 0130/2025, धारा 137(2)/87 बीएनएस, थाना लोहता
  3. मु0अ0सं0 0337/2025, धारा 137(2)/87/351(2) बीएनएस, थाना लोहता

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  1. प्रभारी निरीक्षक राज बहादुर मौर्य, थाना लोहता
  2. उपनिरीक्षक अमित कुमार यादव
  3. कांस्टेबल ऋषिकेश राय
  4. कांस्टेबल अमित कुमार यादव
  5. महिला कांस्टेबल रेखा देवी

थाना लोहता पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रेतर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपहृता की सकुशल बरामदगी पुलिस की प्राथमिकता है और इस प्रकार के अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment