लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

ई-रिक्शा छिनैती में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कैंट पुलिस ने छीना गया रिक्शा बरामद किया

  • प्रहलाद पाण्डेय की रिपोर्ट

वाराणसी/वशिष्ठ वाणी। कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए संचालित “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत थाना कैंट पुलिस ने ई-रिक्शा छिनैती मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छीना गया ई-रिक्शा बरामद करते हुए उसके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

ऑपरेशन ‘चक्रव्यूह’ में मिली सफलता

अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के दौरान प्रभारी निरीक्षक कैंट की टीम ने मंगलवार देर रात पंचकोशी सब्जी मंडी क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को पकड़ा।
गिरफ्तारी 10 दिसंबर 2025 की रात 00:45 बजे सारनाथ थाना क्षेत्र स्थित अभियुक्त के घर से की गई।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण

नाम: आशुतोष पासवान
पिता का नाम: जय नाथ पासवान
पता: पंचकोशी सब्जी मंडी, थाना सारनाथ, वाराणसी
उम्र: 22 वर्ष

मामले का पंजीकरण व अपराध विवरण

आरोपी के खिलाफ थाना कैंट में यह अभियोग दर्ज है —
मु0अ0सं0 424/2025
धारा – 191(2), 351(3), 352, 304(2), 132, 221, 121(1), 121(2), 317(2) बीएनएस

क्या हुई थी घटना?

22 जुलाई 2025 को वादी के ई-रिक्शा का ड्राइवर रहे आशुतोष पासवान ने अपने साथियों के साथ मिलकर पुलिस द्वारा यातायात लाइन में सीज किए गए ई-रिक्शा को जबरन ले गया, जिस पर वादी द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया था। तब से पुलिस वाहन और आरोपी की तलाश में थी।

वादी की निशानदेही पर पुलिस टीम ने मंगलवार रात आरोपी के घर से छीना गया ई-रिक्शा बरामद कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

बरामदगी

  • 01 अदद ई-रिक्शा (छीना गया वाहन)

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  1. शिवाकांत मिश्र – प्रभारी निरीक्षक, थाना कैंट
  2. उ0नि0 आशुतोष त्रिपाठी
  3. उ0नि0 प्रवेश कुंतल
  4. उ0नि0 अभिषेक सिंह
  5. का0 नागेंद्र कुमार

कैंट पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण के सतत प्रयासों को और मजबूती मिली है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रील बनाते-बनाते गूंजी गोली: 16 वर्षीय किशोर गंभीर, बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

प्रतियोगी परीक्षा में नकल कराने का आरोप, वांछित अभियुक्त मलदहिया से गिरफ्तार; सिगरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता

कैंट रेलवे स्टेशन के पास दो महिलाओं का हाई-वोल्टेज विवाद, सिगरा पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार

वाराणसी: ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ में 59.4 किलोग्राम गांजा बरामद, 30 लाख की खेप के साथ बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार

वाराणसी: 5 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, ट्रक व किया सेल्टोस समेत 3 तस्कर गिरफ्तार

वाराणसी में सनसनीखेज वारदात: रैपिडो चालक ने महिला को सुनसान रास्ते पर ले जाकर की छेड़खानी, पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा, दूसरा फरार

Leave a Comment