लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

वाराणसी में 7 करोड़ की कोडीन कफ सिरप तस्करी का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

प्रहलाद पाण्डेय

वाराणसी/वशिष्ठ वाणी। कमिश्नरेट वाराणसी की कोतवाली पुलिस ने कोडीनयुक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार का बड़ा भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्रग लाइसेंस प्राप्त कर करोड़ों रुपये का नशे का नेटवर्क खड़ा किया था।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ मु0अ0सं0 235/2025 में धारा 26 डीएनडीपीएस एक्ट, बढ़ोत्तरी धारा 61(2), 318(2), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस, तथा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।


कैसे हुआ खुलासा?

अभियान पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण मिशन के तहत हुआ।
पुलिस उपायुक्त काशी जोन, अपर पुलिस उपायुक्त और सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली के पर्यवेक्षण में कोतवाली पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।


फर्जी दस्तावेजों के जरिए ड्रग लाइसेंस और करोड़ों की सप्लाई

पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने—

  • नकली रेंट एग्रीमेंट
  • फर्जी अनुभव प्रमाणपत्र
  • अन्य कूटरचित दस्तावेज

की मदद से फार्मेसी ड्रग लाइसेंस हासिल किया और इसके बाद नशे के कारोबार की श्रृंखला शुरू कर दी।

7 करोड़ की सप्लाई का खुलासा

✔️ विशाल जायसवाल की फर्म “हरी ओम फार्मा” ने रांची स्थित शैली ट्रेडर्स से 4,18,000 कफ सिरप की शीशियां खरीदी, जिन्हें 5 करोड़ रुपये से अधिक में बेचा गया।

✔️ बादल आर्य की फर्म “काल भैरव ट्रेडर्स” ने उसी सप्लायर से 1,23,000 शीशियां खरीदी और उन्हें करीब 2 करोड़ रुपये में बेचा।

पुलिस के अनुसार इन दोनों अभियुक्तों ने कुल मिलाकर लगभग 7 करोड़ रुपये का अवैध कारोबार किया।


नेटवर्क का मास्टरमाइंड और कमाई का लालच

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी शुभम जायसवाल और उसके नेटवर्क ने दोनों आरोपियों को कम समय में कमाई का लालच दिया था।
हर लेनदेन के बाद इन्हें 30–40 हजार रुपये प्रतिमाह कमीशन मिलता था।

ई-वे बिल में जिन वाहनों का नंबर दर्ज था, उनके मालिकों ने भी दस्तावेजों को फर्जी बताकर धोखाधड़ी की पुष्टि की।


पुलिस टीम और आगे की कार्रवाई

कार्रवाई कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दया शंकर सिंहएसओजी प्रभारी गौरव सिंह के नेतृत्व में 13 पुलिसकर्मियों ने की।

पुलिस ने बताया कि—

  • नेटवर्क में शामिल अन्य व्यक्तियों,
  • वित्तीय लेनदेन
  • और फर्जी लाइसेंस प्रक्रिया की जांच जारी है।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

नामपताउम्र
विशाल कुमार जायसवाल पुत्र अशोक जायसवालहुकुलगंज, थाना लालपुर–पांडेयपुर34 वर्ष
बादल आर्य पुत्र राम भजन आर्यहुकुलगंज, थाना लालपुर–पांडेयपुर33 वर्ष

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment