लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

अवैध निर्माण पर नहीं हुई कार्यवाही, तो होगा बड़ा आंदोलन: सम्राट बागुल

• सामाजिक कार्यकर्ता सम्राट बागुल ने कहा कि दैनिक वशिष्ठ वाणी समाचार पत्र में प्रकाशित के बाद भी अधिकारियों के कान में जूं तक नहीं रेंगा…

• सामाजिक ने कहा कि अवैध निर्माण के कारण मालवणी में 9 जून 2021 को 12 लोगो की जान चली गई थी, पर उसके बाद भी अवैध निर्माण का कार्य जोरों पर है।

मुम्बई/वशिष्ठ वाणी: सामाजिक कार्यकर्ता सम्राट बागुल (Social worker Samrat Bagul) ने अवैध निर्माण के को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान, उन्होंने कहा कि अगर अवैध निर्माण (Illegal construction) के खिलाफ अगर अधिकारियों द्वारा नहीं की गई बड़ी कार्रवाई तो फिर बीएमसी कार्यालय के बाहर होगा धरना प्रदर्शन, आपको बता दें कि मालाड मालवणी पी/उत्तर विभाग से चौकाने वाली खबर आई है, वॉर्ड 33 मे खुली भूमी पर अवैध निर्माण कर लाखो रुपये नष्ट करने का मामला सामने आया हैं, NDZ भूमी पर अवैध निर्माण तेजी से हो रहा है।

सामाजिक कार्यकर्ता सम्राट बागुल ने कहा कि अवैध निर्माण (Illegal construction) के कारण पर्यावरण नष्ट कर कॅमर्शियल, G+2 के घरों का निर्माण किया जा रहा है, और बडे पैमाने पर BMC का राजस्व बांधकाम ठेकेदार के माध्यम से नष्ट हो रहा है।

सम्राट बागुल ने कहा कि यह सभी बांधकाम BMC के आशीर्वाद से हो रहे है, जो पैसा देगा उसके बांधकाम को छोड़ दिया जायेगा, और जो पैसा नहीं देगा तो उसका अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया जायेगा, अब यह कैसी मापदंड है..? अधिकारियों द्वारा दोहरा रूप किस लिए..?

आपको बता दें कि मालवाणी में अवैध निर्माण के कारण काफी लोगों की मौत भी हो चुकी है, पर उसके बाद भी अभी तक अवैध निर्माण का कार्य तेजी चल रहा है, अब सवाल तो है बनता है कि यह जो अधिकारी है क्या इन्हें लोगों की चिंता नहीं है, अगर चिंता है तो फिर अवैध निर्माण का कार्य कैसे हो रहा है..? पर जितने तेजी से अवैध निर्माण का कार्य किया जाता है उससे यही लगता है कि अधिकारियों को सिर्फ और सिर्फ पैसे से मतलब है, इसलिए ज्यादा तर अवैध निर्माण को अधिकारियों द्वारा अनदेखा ही किया जाता है..

सामाजिक कार्यकर्ता ने बताया कि ऐसी भूमिका BMC पी/उत्तर विभाग की है, मालाड विभाग के सामजिक कार्यकर्ता द्वारा निरंतर शिकायत के बाद भी कोई भी कार्यवाही नहीं कि गई है। सामाजिक कार्यकर्ता ने बड़े आरोप लगाते हुए कहा कि सभी अधिकारियों का हफ्ता तय है, इसलिए भूषण गगराणी भी क्या करेंगे..?

सामाजिक कार्यकर्ता ने कहा कि यह लोग सुप्रीम कोर्ट के आदेश का भी अपमान कर रहे है, उन्होंने कहा कि दिनांक 27 दिसंबर 2024 को अवैध निर्माण की खबर दैनिक वशिष्ठ वाणी समाचार पत्र में भी प्रकाशित की गई थी, पर अधिकारियों के कान में जूं तक नहीं रेंगा, अब कहीं न कहीं यह दिख रहा है कि अधिकारियों द्वारा इस विषय को लेकर अनदेखा करने में लग गई है..?

सामाजिक कार्यकर्ता सम्राट बागुल ने कहा कि मालवणी राथोडी साब्रिया मदरसा के सामने ओपन प्लॉट पर G+1 का 7 कॅम्रशियल गाला व 7 रूम का अवैध भवन निर्माण हुवां था, ठेकेदार बच्चा सिंह नामक व्यक्ति द्वारा अवैध भवन निर्माण किया गया, इस विषय पर सामाजिक कार्यकर्ता/पर्यावरण प्रेमी सम्राट बागुल ने मनपा आयुक्त, सहायक आयुक्त किरण दिघावकर को पत्र देकर तोडक कार्यवाही की मांग की थी, बिल्डिंग एव फैक्ट्री विभाग के अभियंता रणजित पाटील इस विषय को गंभीरता से ले।

सामाजिक कार्यकर्ता सम्राट बागुल ने दैनिक वशिष्ठ वाणी समाचार पत्र के संवाददाता के माध्यम से बीएमसी के अधिकारियों को बड़ी चेतावनी दी है, उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण रणजित पाटील साहब जल्द कार्यवाही करने वाले है, अगर कार्यवाही नहीं हुई तो बड़े पैमाने पर वॉर्ड पर आक्रोश मोर्चा निकाला जायेगा, जिसकी पुरी जिम्मेदारी BMC की होगी।

अब सवाल यह की किरण दिघावकर द्वाराक्या बड़ा एक्शन लिया जाता है, या फिर सामाजिक कार्यकर्ता सम्राट बागुल द्वारा बड़ा आंदोलन किया जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

‘श्रीनाथ डोसा’ के अवैध कब्जे पर बीएमसी पी-नॉर्थ वार्ड की मेहरबानी: खबर छपने के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं?

एक्सक्लूसिव खुलासा: मलाड के ‘फ्लैग रेस्टोरेंट’ की छत पर अवैध मानसून शेड? बीएमसी की अनुमति या नियमों की खुली अनदेखी!

खबर का असर: वशिष्ठ वाणी की खबर के बाद ट्रेन्ड्स रेस्टोरेंट का अवैध मॉनसून शेड आखिरकार हटा!

गांजा बिक्री के आरोप, वायरल वीडियो ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

बीएमसी पी-नॉर्थ वार्ड की भूमिका पर सवाल: मालाड में मुख्य द्वार घेरकर चल रहा फूड स्टॉल, सुरक्षा और लाइसेंस पर उठे गंभीर प्रश्न

मलाड वेस्ट में भीषण हादसा: आरोपी को पुलिस की ‘VIP ट्रीटमेंट’ का आरोप, लोगों में भारी आक्रोश!

Leave a Comment