लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

प्रवीण वाघेला की ‘मेहरबानी’ से आज भी फुटपाथ पर कब्जा जारी: झूठे साबित हुए ‘प्रतिदिन कार्रवाई’ के दावे, शिकायत के 30 मिनट बाद फिर लौट आती है पुरानी रौनक!

मुंबई: मालाड वेस्ट के जन कल्याण नगर रोड (सेंट जूड स्कूल के सामने, दिव्या पार्क और बफिरा नगर) पर बीएमसी अतिक्रमण विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक प्रवीण वाघेला (Praveen Vaghela) की कार्यशैली ने साबित कर दिया है कि उनके सारे वादे सिर्फ कागजी जुमले थे। आज भी हालात में कोई सुधार नहीं आया है; अधिकारी प्रवीण वाघेला की मेहरबानी से फुटपाथ पर अवैध कब्जा पूरी तरह बदस्तूर जारी है!

‘प्रतिदिन कार्रवाई’ का दावा निकला सरासर सफेद झूठ

अधिकारी प्रवीण वाघेला ने बड़े गर्व से मीडिया को बयान दिया था कि जन कल्याण नगर के फुटपाथ को अवैध कब्जे से मुक्त रखने के लिए उनके द्वारा प्रतिदिन (Daily) कार्रवाई की जाएगी। लेकिन धरातल की सच्चाई ने उनके इन दावों की धज्जियां उड़ा कर रख दी हैं:

  • शिकायत पर ही जागता है प्रशासन: जब तक मीडिया या स्थानीय लोग बार-बार शिकायत नहीं करते, तब तक विभाग गहरी नींद में रहता है।
  • 30 मिनट का खेल और फिर वही हाल: जब कभी दबाव पड़ने पर दिखावे की कार्रवाई कर भी दी जाती है, तो उसके महज 30 मिनट के भीतर प्रवीण वाघेला की कथित ‘मेहरबानी’ और सांठगांठ से सारा सामान और अतिक्रमण दोबारा उसी जगह पर वापस आ जाता है!

जनता का तीखा सवाल: मिलीभगत नहीं तो और क्या है?

जब कार्रवाई के आधे घंटे के अंदर ही हालात जस के तस हो जाते हैं, तो यह साफ जाहिर होता है कि बीएमसी और अतिक्रमणकर्ताओं के बीच पर्दे के पीछे क्या खेल चल रहा है। अधिकारियों को आम जनता की असुविधा, स्कूली बच्चों की सुरक्षा या शहर की बदहाली से कोई मतलब नहीं है—उन्हें सिर्फ अपनी तिजोरी भरने से मतलब है।

‘वशिष्ठ वाणी’ इन झूठे वादों और कागजी ड्रामों की पोल लगातार खोलता रहेगा। जब तक जन कल्याण नगर के इन रास्तों को इन लापरवाह अधिकारियों के चंगुल से हमेशा के लिए मुक्त नहीं कराया जाता, तब तक हमारा यह तीखा पहरा और करारा कटाक्ष जारी रहेगा!

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

न्यू लिंक रोड बना कार शोरूम और रेस्टोरेंट का ‘निजी पार्किंगियाॉर्ड’! गोरेगांव ट्रैफिक विभाग के नए वरिष्ठ अधिकारी की ‘मेहरबानी’ से मालाड से लेकर माइंडस्पेस तक सड़कों पर पसरा अवैध कब्जे का साम्राज्य

‘वशिष्ठ वाणी’ की खबर पर बोले सामाजिक कार्यकर्ता सम्राट बागुल: “चारकोप पुलिस जैसी कार्यशैली से खत्म होगा जनता का डर”

‘वशिष्ठ वाणी’ की खबर पढ़कर बोले एडवोकेट ओमप्रकाश मिश्रा: “चारकोप पुलिस का यह स्वरूप बेमिसाल है”

मालवणी पुलिस चौकी की वरिष्ठ अधिकारी रानीपुरी ने लिया संज्ञान, कहा— “कानून के दायरे में होगी निष्पक्ष जांच, पीड़िता को मिलेगा पूरा न्याय”

100 नंबर सिर्फ दिखावा? मुंबई में ‘सेटिंग’ का खेल और बेबस जनता; BMC व बांगुर नगर पुलिस की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल

पीड़ित परिवार के समर्थन में आगे आए जनसेवक: एडवोकेट ओमप्रकाश मिश्रा, सामाजिक कार्यकर्ता सम्राट बागुल और Sr. PI रानी पूरी का जताया सहृदय आभार

Leave a Comment