लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी की मिसाल: म्हाडा अधिकारी ‘व्ही. पी. महाजन’ की रिपोर्ट ने खोली 30 घोटालों की पोल!

मुंबई: सहकारिता और प्रशासनिक व्यवस्था में जब भी निष्पक्षता और साहस के साथ काम करने की मिसाल दी जाएगी, तो म्हाडा के अधिकृत जांच अधिकारी एवं प्रमाणित लेखापरीक्षक व्ही. पी. महाजन का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। मालाड पश्चिम के सामना नगर (गेट नंबर 8, मालवणी) स्थित मालवणी स्वप्नपूर्ति को-ऑप. हाउसिंग सोसायटी के मामलों की जब जाँच करने की बारी आई, तो व्ही. पी. महाजन ने बिना किसी दबाव के अपने कर्तव्यों को पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाया।

पिछले 15 वर्षों से सोसायटी के प्रबंधन पर काबिज अध्यक्ष बालासाहेब भगत और उनके साथियों के काले कारनामों को व्ही. पी. महाजन ने अपनी 30 बिंदुओं की विस्तृत जांच रिपोर्ट के जरिए शीशे की तरह साफ कर दिया है। ‘वशिष्ठ वाणी’ ऐसे जांबाज और ईमानदार अधिकारी व्ही. पी. महाजन के कार्यों की खुले दिल से सराहना करती है।

आपको बता दें कि यह पूरा मामला मालाड पश्चिम के सामना नगर (गेट नंबर 8, मालवणी) स्थित मालवणी स्वप्नपूर्ति को-ऑप. हाउसिंग सोसायटी से जुड़ा है, जहाँ के अध्यक्ष बालासाहेब भगत की मनमानी लंबे समय से चल रही थी। मजे की बात यह है कि इस सोसायटी में रहने वाले एक सम्मानित रूम ओनर, जो वशिष्ठ मीडिया हाउस प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन और कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के प्रकाशक/मालिक भी हैं, उनके द्वारा इस तानाशाही और गड़बड़ियों के खिलाफ कई बार आवाज उठाई गई और यह गंभीर विषय उठाया गया। लेकिन इसके बावजूद सोसायटी के अध्यक्ष बालासाहेब भगत ने कभी किसी की बात नहीं सुनी। उन्होंने हमेशा यह अहम दिखाया कि “तुम होते कौन हो समझाने वाले, मैं चेयरमैन हूँ!”

​जब अध्यक्ष की मनमानी हद से बढ़ गई, तब श्री अभिषेक वशिष्ठ ने दिनांक 01 मार्च 2024 को म्हाडा उपनिबंधक कार्यालय में इस बात की लिखित शिकायत दर्ज कराई। इसी शिकायत के आधार पर संस्था का आधिकारिक ऑडिट (लेखापरीक्षण) कराया गया, और जब जाँच की जिम्मेदारी म्हाडा के अधिकृत जांच अधिकारी एवं प्रमाणित लेखापरीक्षक व्ही. पी. महाजन को सौंपी गई, तो उन्होंने पूरी निष्पक्षता और बहादुरी के साथ पूरे सच को बाहर लाकर रख दिया।

​व्ही. पी. महाजन द्वारा की गई यह सराहनीय जांच आज सहकारिता जगत में एक मिसाल बन चुकी है, लेकिन अब यह रिपोर्ट ‘वशिष्ठ वाणी’ के सामने कई गंभीर सवाल खड़े कर रही है— इतने सारे पुख्ता सबूतों और 30 बड़े घोटालों के खुलासे के बाद भी, म्हाडा उपनिबंधक के अधिकारी बी. एस. कटरे ने मालवणी स्वप्नपूर्ति सोसायटी के अध्यक्ष बालासाहेब भगत को निर्दोष कैसे साबित कर दिया?

📄
संबंधित दस्तावेज़
उपलब्ध सरकारी दस्तावेज़ की प्रतियां — सभी पेज देखने के लिए नीचे क्लिक करें
संबंधित दस्तावेज़ पेज 1 / 5
दस्तावेज़ पेज

ऑडिट और चुनाव का खेल: व्ही. पी. महाजन ने पकड़ी दोहरी भूमिका

जांच अधिकारी व्ही. पी. महाजन ने अपनी रिपोर्ट के बिंदु क्रमांक 29 में इस बात का बड़ा पर्दाफाश किया कि मालवणी स्वप्नपूर्ति सोसायटी का वैधानिक लेखापरीक्षण (ऑडिट) करने वाले श्री विष्णु कुंडलिक जाधव से ही संस्था का चुनाव भी संपन्न कराया गया। यह सहकारिता आयुक्त व निबंधक (पुणे) तथा राज्य सहकारी चुनाव प्राधिकरण के आदेशों और निर्देशों का सीधा उल्लंघन था, जिसे व्ही. पी. महाजन ने अपनी रिपोर्ट में बेबाकी से दर्ज किया है।

35 लाख के टैंकर फर्जीवाड़े पर व्ही. पी. महाजन का कड़ा प्रहार

रिपोर्ट के बिंदु क्रमांक 19 में व्ही. पी. महाजन ने पानी के टैंकर पर हुए भारी-भरकम ₹35,64,782/- (पैंतीस लाख चौसठ हजार सात सौ बयासी रुपये) के खर्च पर तीखे सवाल उठाए। जब सचिव ने पानी की कमी का हवाला दिया, तो व्ही. पी. महाजन ने स्पष्ट किया कि महानगरपालिका (BMC) से इस संबंध में कोई भी आधिकारिक पत्र-व्यवहार या ठोस सबूत रिकॉर्ड पर मौजूद नहीं है।

मीडिया से बातचीत में व्ही. पी. महाजन के तीखे सवाल

मीडिया से बातचीत के दौरान जांच अधिकारी व्ही. पी. महाजन ने अध्यक्ष की कार्यशैली पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति सोसायटी के ऑफिस में एसी (AC) लगवाकर आम सभासदों के फंड का दुरुपयोग कर रहा हो, उसके बारे में इससे ज्यादा क्या कहा जाए! उन्होंने मीडिया के सामने यह भी सवाल उठाया कि एक ऑटो रिक्शा चालक होते हुए भी दो फ्लैटों का मालिक होना एक गंभीर विषय है और इसकी भी उच्च स्तर पर निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

प्रशासनिक लीपापोती और वशिष्ठ वाणी की मांग

हैरानी की बात यह है कि जहाँ एक तरफ व्ही. पी. महाजन जैसे ईमानदार अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट में 30 बड़ी और गंभीर खामियां उजागर कीं, वहीं दूसरी तरफ म्हाडा उपनिबंधक बी. एस. कटरे द्वारा कथित तौर पर अध्यक्ष बालासाहेब भगत को निर्दोष साबित करने के कदम ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

जब मीडिया ने इस विरोधाभास पर व्ही. पी. महाजन से सवाल किया, तो उनका साफ कहना था— “ऐसा होना नहीं चाहिए, अगर ऐसा हुआ है तो इसका जवाब बी. एस. कटरे ही दे सकते हैं।”

वशिष्ठ वाणी की सरकार और उच्चाधिकारियों से पुरजोर मांग है कि सिर्फ भाषणों में नहीं बल्कि असलियत में व्ही. पी. महाजन जैसे ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों को बड़े और महत्वपूर्ण पदों पर बैठाया जाना चाहिए, ताकि महाराष्ट्र की जनता और फ्लैट मालिकों को वास्तविक न्याय मिल सके। साथ ही, म्हाडा के उपनिबंधक बी. एस. कटरे की भूमिका की निष्पक्ष जांच हो, ताकि सहकारिता के नाम पर चल रहे इस भ्रष्टाचार पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

‘वशिष्ठ वाणी’ की खबर का हुआ बड़ा असर: फ्लैग रेस्टोरेंट के अवैध टेरेस साम्राज्य पर चला प्रशासनिक डंडा, प्लास्टिक कवर और अवैध निर्माण ध्वस्त!

अखबार की सुर्खी से यूट्यूब के थंबनेल तक: क्या दिखावे के बाज़ार में खो रहा है प्रामाणिक मीडिया का अस्तित्व?

विशेष: न्याय की आस और पीड़ितों की ढाल: एडवोकेट ओम प्रकाश मिश्रा ने पेश की वकालत के परम धर्म की मिसाल

एसवी रोड फ्लाईओवर पर दिंडोशी पुलिस और आरटीओ की संयुक्त कार्रवाई: ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ सख्त चेकिंग जारी, ‘वशिष्ठ वाणी’ की ग्राउंड रिपोर्ट

‘वशिष्ठ वाणी’ मंच: चारकोप पुलिस की अनुशासित कार्यशैली की पाठकों ने की सराहना

ग्राउंड रिपोर्ट: खाकी का यह ‘मित्र रूप’ जीत रहा दिल, चारकोप पुलिस स्टेशन में बदली जन-पुलिसिंग की तस्वीर

Leave a Comment