लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

वशिष्ठ वाणी स्पेशल: फाइल में अटका MARG सिस्टम, सड़क पर मंडराता काल; बिलाबॉन्ग स्कूल के पास स्पीड ब्रेकर के नाम पर BMC का ‘डिजिटल ड्रामा’

मुंबई: मालाड पश्चिम स्थित बिलाबॉन्ग हाई इंटरनेशनल स्कूल और रॉयल ओएसिस सोसाइटी के बाहर की सड़क अब हादसों का हॉटस्पॉट बन चुकी है। ‘वशिष्ठ वाणी’ द्वारा सुरक्षा का मुद्दा उठाने के बाद बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने ‘MARG’ (मैनेजमेंट एंड रिड्रेसल ऑफ़ ग्रिवांस) सिस्टम पर शिकायत तो दर्ज कर ली, लेकिन धरातल पर नतीजा आज भी ‘शून्य’ है।

सिस्टम पर शिकायत नंबर जनरेट हुए दिन बीत गए, लेकिन सड़क पर एक गिट्टी तक नहीं हिली है। रफ्तार से दौड़ती गाड़ियों के बीच हर दिन स्कूल जाने वाले मासूम बच्चे और बुजुर्ग अपनी जान जोखिम में डालकर सड़क पार करने को मजबूर हैं।

आए दिन हो रहे एक्सीडेंट, पर बीएमसी बेफिक्र स्पीड ब्रेकर न होने की वजह से इस रोड पर आए दिन गाड़ियां आपस में टकरा रही हैं और पैदल यात्री हादसों का शिकार हो रहे हैं। निवासियों और पीड़ित परिवारों का गुस्सा अब सातवें आसमान पर है।

  • आंसुओं में जनता का सवाल: “क्या बीएमसी के ठंडे बस्ते में पड़े अधिकारियों की नींद तभी खुलेगी जब यहां कोई बहुत बड़ी अनहोनी या जानलेवा हादसा हो जाएगा?”
  • सिस्टम या खानापूर्ति: ‘MARG’ जैसे हाइटेक सिस्टम सिर्फ कागजी खानापूर्ति का जरिया बन चुके हैं। अधिकारियों को आम जनता की सुरक्षा और परेशानियों से कोई सरोकार नहीं है।

नेता का फोन आते ही जगता है प्रशासन, आम जनता की कोई कीमत नहीं? बीएमसी की दोहरी नीति पर स्थानीय लोगों ने तीखा हमला बोला है। निवासियों का साफ कहना है कि अगर यही मांग किसी पूर्व नगरसेवक या स्थानीय विधायक (MLA) ने की होती, तो बीएमसी के अधिकारी रात-रातों-रात स्पीड ब्रेकर बनाकर खड़ा कर देते। नेताओं का हुक्म सिर-आंखों पर रखने वाला प्रशासन आम नागरिकों की गुहार पर पूरी तरह बहरा हो चुका है। जब तक किसी नेता का दबाव न हो, बीएमसी में बैठी अफसरशाही हिलने का नाम नहीं लेती।

वशिष्ठ वाणी का अल्टीमेटम ‘वशिष्ठ वाणी’ इस मुद्दे पर लगातार आवाज उठाता रहेगा। केवल कंप्यूटर स्क्रीन पर शिकायत का स्टेटस ‘एक्टिव’ दिखाने से मासूमों की जान नहीं बचेगी। बीएमसी अधिकारी अपनी कुंभकर्णी नींद छोड़ें और तुरंत स्पीड ब्रेकर का काम पूरा करें, वरना जनआक्रोश का सामना करने के लिए तैयार रहें।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पीड़ित परिवार के समर्थन में आगे आए जनसेवक: एडवोकेट ओमप्रकाश मिश्रा, सामाजिक कार्यकर्ता सम्राट बागुल और Sr. PI रानी पूरी का जताया सहृदय आभार

‘वशिष्ठ वाणी’ एक्सक्लूसिव: MARG शिकायत आईडी – PW_202600056227 का दिखावा! 2 जुलाई को दिया ट्विटर का झांसा, 3 महीने बाद भी सड़क पर काम ‘शून्य’!

कांदिवली वेस्ट की बदहाली: अवैध पार्किंग बनी ‘सार्वजनिक मूत्रालय’! बीएमसी के स्वच्छता अभियानों की धज्जियां उड़ा रहे लापरवाह अधिकारी

7 दिन और जीरो एक्शन! बीएमसी अधिकारी प्रवीण वाघेला के बड़े-बड़े दावे निकले कोरे झूठे, जन कल्याण नगर का फुटपाथ अब भी अवैध कब्जे में

अधिकारी बदला, पर अवैध पार्किंग का ‘खेल’ वही: मोदी हुंडई शोरूम के बाहर आज भी सड़क पर कब्जा, ट्रैफिक विभाग, बीएमसी और एसीपी के ‘आशीर्वाद’ से नहीं पिघला प्रशासन!

खबर छपी, पर ट्रैफिक पुलिस की टोइंग वैन और आँखें दोनों रहीं गायब: ऑटोरेस टीवीएस शोरूम के बाहर आज भी सड़क पर सजा है अवैध गाड़ियों का मेला!

Leave a Comment