• Home  
  • नवागत मुख्य विकास अधिकारी ने संभाला कार्यभार
- मऊ

नवागत मुख्य विकास अधिकारी ने संभाला कार्यभार

शासन की योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन और आमजन को विकास कार्यों का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता — मुख्य विकास अधिकारी मऊ/वशिष्ठ वाणी: जनपद के नवागत मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने आज अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। वर्ष 2021 बैच के आईएएस अधिकारी श्रीवास्तव इससे पूर्व उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में उपसचिव पद पर […]

शासन की योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन और आमजन को विकास कार्यों का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता — मुख्य विकास अधिकारी

मऊ/वशिष्ठ वाणी: जनपद के नवागत मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने आज अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। वर्ष 2021 बैच के आईएएस अधिकारी श्रीवास्तव इससे पूर्व उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में उपसचिव पद पर कार्यरत थे।

प्रशासनिक अनुभव की बात करें तो वे पूर्व में गोरखपुर में सिटी मजिस्ट्रेट, कानपुर में अपर जिलाधिकारी तथा बलिया में मुख्य राजस्व अधिकारी के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी और पारदर्शी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास से जुड़ी परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराना और आमजन तक योजनाओं का वास्तविक लाभ पहुंचाना प्रशासन की मुख्य जिम्मेदारी है।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि जनपद में विकास कार्यों की गति और गुणवत्ता दोनों सुनिश्चित की जा सके।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *