Sunday, January 18, 2026
Google search engine
Homeशिक्षाडॉन वास्को स्कूल, दशईं पोखरा में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का भव्य...

डॉन वास्को स्कूल, दशईं पोखरा में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

वाराणसी/वशिष्ठ वाणी। डॉन वास्को स्कूल, दशईं पोखरा में आयोजित तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ सोमवार को विद्यालय के संस्थापक दिनेश नंदन राय द्वारा दीप प्रज्वलन एवं मशाल प्रज्वलन कर किया गया। यह खेल महोत्सव 22 दिसंबर 2025 से 24 दिसंबर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है।

खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत खो-खो, बैडमिंटन, रस्साकशी, वॉलीबॉल एवं कबड्डी जैसे विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया है, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने खेल कौशल, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रबंधक देवेंद्र बहादुर राय, सुधीर राय, निदेशक स्वप्निल राय, प्रधानाचार्य रवि राय सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यालय परिसर खेल उत्साह और अनुशासन के वातावरण से सराबोर नजर आया।

प्रतियोगिता के अंतर्गत इंटर-हाउस खेल प्रतियोगिताएं (रेड, ग्रीन, येलो एवं ब्लू हाउस) भी आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने टीम भावना, खेल भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का उत्कृष्ट परिचय दिया।

इंटर-हाउस प्रतियोगिताओं के सफल संचालन में हाउसमास्टर आलोक सर, जयराम सर, रामाश्रय सर एवं विपुल सर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विद्यालय प्रबंधन ने खेलों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।

विद्यालय प्रशासन ने भविष्य में भी इस प्रकार के खेल एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों के निरंतर आयोजन की प्रतिबद्धता जताई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments