Sunday, January 18, 2026
Google search engine
Homeउत्तर प्रदेशमऊमिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जिला महिला चिकित्सालय में मनाया गया कन्या...

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जिला महिला चिकित्सालय में मनाया गया कन्या जन्मोत्सव

मऊ/वशिष्ठ वाणी। महिला सशक्तिकरण और बालिका संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिला कल्याण विभाग द्वारा मिशन शक्ति–5.0 अभियान के अंतर्गत कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन जिला महिला चिकित्सालय, मऊ में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रोबेशन अधिकारी के कुशल नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान नवजात बालिकाओं के जन्म की खुशी को उत्सव के रूप में मनाते हुए सोहर गीतों के बीच 08 नवजात बच्चियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर नवजात बालिकाओं को बेबी किट तथा उनकी माताओं को मिष्ठान वितरित कर कन्या जन्मोत्सव मनाया गया।

योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना एवं प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के उद्देश्य, लाभ एवं आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन की टीम द्वारा महिला कल्याण विभाग से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया गया।

महिला सुरक्षा हेल्पलाइन की जानकारी

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं को उनकी सुरक्षा एवं सहायता के लिए उपलब्ध विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों
112, 181, 108, 1090, 1098 एवं 1076— के बारे में जानकारी दी गई, ताकि किसी भी आपात स्थिति में महिलाएं तत्काल सहायता प्राप्त कर सकें।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारी

इस अवसर पर हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन से

  • श्रीमती अर्चना राय (डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर)
  • श्रीमती राखी राय (जेंडर स्पेशलिस्ट)
  • श्रीमती तृप्ति राय (जेंडर स्पेशलिस्ट)
  • शाहबाज अली,
  • धात्री महिलाएं एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य कन्या के जन्म को सम्मान और उत्सव के रूप में स्थापित करना तथा समाज में बालिका के प्रति सकारात्मक सोच को सुदृढ़ करना रहा। महिला कल्याण विभाग की यह पहल बालिका सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता की दिशा में एक सराहनीय कदम मानी जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments