Sunday, January 18, 2026
Google search engine
Homeउत्तर प्रदेशमऊभारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी समारोह में प्रतियोगिता विजेता...

भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी समारोह में प्रतियोगिता विजेता हुए सम्मानित

मऊ/वशिष्ठ वाणी। भारतरत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं एवं प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार वितरण समारोह गुरुवार को डी.सी.एस.के.पी.जी. कॉलेज के सभागार में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मऊ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अशोक सिंह रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी उमेशचंद्र त्रिपाठी, राजस्व अधिकारी दिनेश मिश्रा एवं जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य प्रो. शर्वेश पाण्डेय ने की।

निबंध प्रतियोगिता के विजेता

निबंध प्रतियोगिता में

  • संजना मेहरोत्रा (टाउन इंटर कॉलेज) को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर ₹5,000 का चेक व प्रमाण पत्र,
  • सपना साहनी (टाउन इंटर कॉलेज) को द्वितीय स्थान पर ₹3,000 का चेक व प्रमाण पत्र,
  • फलक खातून (सोनी धापा इंटर कॉलेज) को तृतीय स्थान पर ₹2,000 का चेक व प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

भाषण प्रतियोगिता

भाषण प्रतियोगिता में

  • अभिषेक भारती (डी.सी.एस.के.पी.जी. कॉलेज) ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ₹10,000 का चेक एवं प्रमाण पत्र हासिल किया।
  • द्वितीय स्थान पर तवस्सुम परवीन तथा तृतीय स्थान पर अदीबा (सर्वोदय पी.जी. कॉलेज) रहीं, जिन्हें क्रमशः ₹5,000 एवं ₹2,500 का चेक व प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता

एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता में

  • आलोक (सर्वोदय पी.जी. कॉलेज) को प्रथम,
  • महक पाण्डेय (डी.सी.एस.के.पी.जी. कॉलेज) को द्वितीय,
  • आकांक्षा चौहान (रामबचन सिंह महिला राजकीय महाविद्यालय) को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
    विजेताओं को क्रमशः ₹10,000, ₹5,000 और ₹2,500 के चेक एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इसके अतिरिक्त, सभी प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र एवं कलम देकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से अटल बिहारी वाजपेयी जी के जीवन पर आधारित वृत्तचित्र का भी प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन प्रो. सी.पी. राय ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सूर्यभूषण द्विवेदी ने किया।

इस अवसर पर जिला समन्वयक (आरएमएसए) चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, प्रो. कंचन राय, प्रो. जियाउल्लाह, डॉ. आकांक्षा राय, डॉ. सुधीर सिंह, डॉ. रवीन्द्र कुमार तिवारी, डॉ. अखिलेश वर्मा, डॉ. धनंजय शर्मा, ऋचा त्रिपाठी, श्याम जी, डॉ. रामप्रताप मिश्रा, डॉ. दिनेश श्रीवास्तव, डॉ. अरुण कुमार मिश्रा, सुमित उपाध्याय, बृजेश गिरि सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments