Sunday, January 18, 2026
Google search engine
Homeअपराधचितईपुर पुलिस को बड़ी सफलता, शातिर साइकिल चोर 21 चोरी की साइकिलों...

चितईपुर पुलिस को बड़ी सफलता, शातिर साइकिल चोर 21 चोरी की साइकिलों संग गिरफ्तार

वाराणसी/वशिष्ठ वाणी। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चितईपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मलिहान बस्ती क्षेत्र से एक शातिर साइकिल चोर को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से चोरी की गई कुल 21 साइकिलें बरामद की हैं।

यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त काशी जोन तथा अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर और प्रभारी निरीक्षक चितईपुर के नेतृत्व में की गई।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

दिनांक 18 दिसंबर 2025 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना चितईपुर पुलिस टीम ने मलिहान बस्ती क्षेत्र में घेराबंदी कर अंकित पाण्डेय उर्फ डोलू पुत्र प्रमोद पाण्डेय, निवासी काशीपुर कुरहुआ, थाना रोहनिया, जनपद वाराणसी को रात 20:30 बजे गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक चोरी की साइकिल बरामद की गई।

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह पूर्व में भी कई साइकिल चोरी कर चुका है। उसने चितईपुर, लंका और रोहनिया क्षेत्रों से चोरी की गई साइकिलों को सत्संग विहार कॉलोनी स्थित प्राइमरी स्कूल के पीछे झाड़ियों में छिपाकर रखा था। पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचने पर वहां से 20 और साइकिलें बरामद की गईं।

वादी की तहरीर पर दर्ज हुआ था मुकदमा

इस संबंध में वादी कमल नयन सिंह, निवासी गणेशपुरी कॉलोनी, थाना चितईपुर द्वारा अपनी बेटी की साइकिल चोरी होने की तहरीर दी गई थी, जिस पर थाना चितईपुर में मु0अ0सं0 223/2025 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

बरामद साइकिलों का विवरण

बरामद साइकिलों में HERO, AVON, HERCULES, STRYDER, ATLAS, BSA, BAZOOKA सहित विभिन्न कंपनियों की कुल 21 साइकिलें शामिल हैं, जिन्हें अभियुक्त बेचने की फिराक में छिपाकर रखे हुए था।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार अभियुक्त अंकित पाण्डेय उर्फ डोलू के खिलाफ पूर्व में भी चोरी के मामले दर्ज हैं, जिनमें थाना चितईपुर में दर्ज मुकदमे शामिल हैं।

पुलिस टीम की भूमिका

इस सराहनीय कार्रवाई में

  • प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार सिंह,
  • उप निरीक्षक विवेक शुक्ला,
  • महिला उप निरीक्षक निहारिका साहू,
  • उप निरीक्षक रवि चौहान
    की अहम भूमिका रही।

फिलहाल अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है और बरामद साइकिलों के स्वामियों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments