Sunday, January 18, 2026
Google search engine
Homeउत्तर प्रदेशमऊकोतवाली गेट के सामने जमीन विवाद में असलहा लहराने का आरोप, कार्रवाई...

कोतवाली गेट के सामने जमीन विवाद में असलहा लहराने का आरोप, कार्रवाई न होने से लोगों में रोष

मऊ/वशिष्ठ वाणी। स्थानीय कोतवाली गेट के ठीक सामने जमीन विवाद को लेकर असलहा निकालकर धमकाने का गंभीर मामला सामने आया है। घटना पुलिस की मौजूदगी में घटित होने के बावजूद तत्काल कठोर कार्रवाई न होने से क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल व्याप्त है।

पीड़ित मिथिलेश कुमार सिंह ने कोतवाली में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि कुछ दबंग किस्म के लोगों द्वारा उनकी जमीन पर जबरन कब्जा किया जा रहा था। विरोध करने पर आरोपितों ने असलहा निकालकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का कहना है कि यह पूरी घटना कोतवाली गेट के सामने हुई, इसके बावजूद पुलिस ने मौके पर कोई सख्त कदम नहीं उठाया।

पीड़ित के भाई पप्पू सिंह ने बताया कि घटना के समय आजमगढ़ जनपद के लालगंज क्षेत्र के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सूरज श्रीवास्तव मौके पर मौजूद थे, जबकि कृपा नारायण श्रीवास्तव एवं अन्य लोगों द्वारा उनकी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि जैसे ही वे सूचना पाकर मौके पर पहुंचे, आरोपितों ने असलहा निकालकर खुलेआम धमकाना शुरू कर दिया।

पप्पू सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि जमीन पर रखे लाखों रुपये मूल्य के कीमती सामान भी मौके से गायब हो गए हैं। उनका कहना है कि जब कोतवाली के सामने ही इस तरह खुलेआम असलहा लहराया जा सकता है, तो आम नागरिकों की सुरक्षा पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगते हैं।

पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर दो दिन का समय मामले के निस्तारण के लिए दिया है। हालांकि, पीड़ित पक्ष ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि कानून का भय बना रहे और भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments