लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

वशिष्ठ वाणी का असर: मालाड में RTO और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, इन्फिनिटी मॉल और डी-मार्ट के बाहर से हटा ‘ऑटो माफिया’

मुंबई: मालाड के न्यू लिंक रोड पर वर्षों से काबिज ऑटो रिक्शा चालकों की मनमानी पर आखिरकार प्रशासन का डंडा चला है। वशिष्ठ वाणी द्वारा प्रमुखता से उठाए गए मुद्दे के बाद, आज RTO और पुलिस बल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इन्फिनिटी मॉल और डी-मार्ट के सामने वाली सड़कों को ‘पार्किंग मुक्त’ कराया।

ग्राउंड जीरो पर दिखी मुस्तैदी

वशिष्ठ वाणी की ग्राउंड रिपोर्टिंग के दौरान देखा गया कि:

  • Infiniti Mall (Malad West) के बाहर RTO के 2 अधिकारी तैनात रहे, जिन्होंने अवैध रूप से कतार लगाकर खड़े ऑटो रिक्शा पर कार्रवाई की।
  • DMart (Malad West) के बाहर खाकी वर्दी में 2 पुलिस अधिकारी मुस्तैद दिखे, जिन्होंने न्यू लिंक रोड को ऑटो स्टैंड के जाम से मुक्त करवाया।

जनता की मांग: ‘खानापूर्ति नहीं, स्थायी समाधान चाहिए’

कार्रवाई से स्थानीय यात्रियों और वाहन चालकों ने राहत की सांस तो ली है, लेकिन सवाल अब भी वही है—क्या यह मुस्तैदी रोज रहेगी?

नागरिकों का कहना है कि यदि प्रशासन प्रतिदिन केवल एक अधिकारी भी Infiniti Mall, Inorbit, और DMart के बाहर तैनात कर दे, तो यह पूरा इलाका हमेशा के लिए ट्रैफिक जाम और ऑटो माफिया से मुक्त हो सकता है।

वशिष्ठ वाणी का नजरिया: “कार्रवाई के लिए हम प्रशासन की सराहना करते हैं, लेकिन यह ‘एक दिन का दिखावा’ नहीं बनना चाहिए। न्यू लिंक रोड को सुचारू रखने के लिए RTO को यहाँ स्थायी रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी।”

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment