लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

शिव सम्राट फाउंडेशन ने मनाई सम्राट अशोक जयंती, समाजसेवा और भाईचारे का दिखा संगम

मुंबई (वशिष्ठ वाणी): मालवणी क्षेत्र में गुरुवार को चक्रवर्ती सम्राट अशोक की 2326वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शिव सम्राट फाउंडेशन द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान सम्राट अशोक की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके साथ ही उपस्थित लोगों के बीच खीर और मिठाई का वितरण किया गया, जिससे पूरे माहौल में उत्सव और भाईचारे की भावना देखने को मिली।

इस मौके पर संगठन के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में वशिष्ठ मीडिया हाउस प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक एवं समूह दैनिक समाचार पत्र के स्वामी व प्रकाशक श्री अभिषेक अनिल वशिष्ठ, श्री अब्दुल करीम और श्री नरेंद्र आप्टे का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम का आयोजन शिव सम्राट फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं समाजसेवी श्री सम्राट बागुल के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सम्राट अशोक का जीवन समाज को शांति, सेवा और मानवता का संदेश देता है, जिसे हमें अपने जीवन में अपनाना चाहिए।

यह आयोजन न केवल ऐतिहासिक विरासत को याद करने का अवसर बना, बल्कि समाज में एकता, सद्भाव और सेवा भावना को भी मजबूत करने का माध्यम साबित हुआ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

युवाओं ने खाईं लाठियाँ, बहता रहा ख़ून… सवाल यह है कि ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के आका कहाँ नदारद थे?

वशिष्ठ वाणी विशेष: E-20 पेट्रोल का ‘सच्चा सच’—जिम्मेदारी किसकी, सवाल किससे और जनता परेशान क्यों?

वशिष्ठ वाणी विशेष: सिर्फ शिक्षा मंत्री का इस्तीफा क्यों? देश के ‘प्रधान’ का इस्तीफा क्यों नहीं? करोड़ों में एक ‘सोनम वांगचुक’ केवल धरना नहीं, अब रणनीति बदलें!

‘वशिष्ठ वाणी’ तीखा प्रहार: राम मंदिर महा-चोरी पर सवाल का जवाब ‘विपक्ष’ नहीं; राम भक्तों के स्वाभिमान से खिलवाड़ बंद करे सत्ता, जवाब दो या गद्दी छोड़ो!

विशेष खोजी रिपोर्ट: नियमों को ताक पर रख ‘खाकी और बीएमसी’ ने बांटीं एनओसी; फुटपाथ गायब, सड़कों पर रेंगती मुंबई!

वशिष्ठ वाणी की खबर का असर: बिलाबॉन्ग स्कूल और रॉयल ओएसिस के पास स्पीड ब्रेकर के लिए BMC का ‘MARG’ सिस्टम सक्रिय; निवासियों को अब काम पूरा होने का इंतज़ार!

Leave a Comment