लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

मालाड के एरंगल विलेज में CRZ नियमों की धज्जियाँ, अवैध बंगले के खिलाफ सम्राट बागुल आक्रामक

मुंबई । वशिष्ठ वाणीविशेष रिपोर्ट

मालाड (पश्चिम) के मढ स्थित एरंगल विलेज में समुद्र तट के पास CRZ (Coastal Regulation Zone) क्षेत्र में एक अवैध बंगले का निर्माण तेजी से किए जाने का मामला सामने आया है। इस पर शिव सम्राट फाउंडेशन के अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता सम्राट बागुल ने पी/उत्तर विभाग के सहायक आयुक्त कुंदन वलवी को लिखित शिकायत देकर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के अनुसार, नगर भूमापन क्रमांक 73, एम.टी.डी.सी. प्लॉट के पास लगभग 3500 वर्ग फुट के भूखंड पर RCC से G+1 मंजिला बंगले का अवैध निर्माण किया जा रहा है। यह क्षेत्र CRZ-2 में आता है, जहाँ निर्माण कार्यों पर कड़े प्रतिबंध हैं। आरोप है कि ठेकेदार पप्पू मारवाड़ी द्वारा बिना किसी अनुमति के यह निर्माण कराया जा रहा है।

बताया गया है कि निर्माण के लिए भूखंड पर लगे नारियल और इमली के पेड़ों को काट दिया गया, जिससे पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचा है। सम्राट बागुल ने सवाल उठाया कि यदि यह निर्माण बिना अनुमति के हो रहा है और भविष्य में कोई दुर्घटना होती है, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी?

सम्राट बागुल ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध निर्माण को तुरंत तोड़ा जाए और ठेकेदार के खिलाफ FIR दर्ज की जाए। समय पर कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

करोड़ों की फीस, पर पार्किंग शून्य! VIBGYOR Rise स्कूल ने सड़क को ही बना दिया बसों का डिपो, BMC और RTO खामोश क्यों?

नो-पार्किंग का बोर्ड सिर्फ दिखावा? गोरेगांव ट्रैफिक विभाग की ‘फॉरवर्डिंग-फॉरवर्डिंग’ नीति से मलाड न्यू लिंक रोड पर बेखौफ अवैध कब्जा!

विपक्ष दिग्गजों का सहारा बनी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’! क्या अभिजीत दीपके ही ख़त्म करेंगे मोदी का राज?

७२ घंटे बीते, पर कांदिवली पश्चिम छत्रपति शिवाजी राजे कॉम्प्लेक्स से नहीं हिले बारूद के ट्रक; ‘वशिष्ठ वाणी’ के खुलासे के बाद अब कोर्ट के कटघरे में होंगे लापरवाह अफ़सर!

बड़ी खबर: ४८ घंटे बाद भी एकता नगर में डटे हैं ‘मौत के ट्रक’; कांदिवली ट्रैफिक पुलिस और RTO की रहस्यमयी चुप्पी!

रितु तावड़े और प्रशासन से जनता का सीधा सवाल—फुटपाथ ब्लॉक हैं तो नागरिक कहाँ से जाएंगे?

Leave a Comment