लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

मालवणी स्वप्नपूर्ति सोसायटी विवाद: अध्यक्ष पर मनमानी के आरोप, MHADA अधिकारी बी एस कटरे की भूमिका पर उठे सवाल

मुम्बई/वशिष्ठ वाणी। मुंबई के मालवणी क्षेत्र स्थित एक बार फिर पुराने विवादों में घिर गई है। मालवणी स्वप्नपूर्ति सोसायटी के अध्यक्ष पर आरोप है कि वे पिछले लगभग 15 वर्षों से पद पर बने रहते हुए मनमानी करते रहे हैं, डॉक्टर अब्दुल कलाम के नाम से फेडरेशन बनाकर म्हाडा के खाली जगह पर कई वर्षों तक अवैध पार्किंग करवाया कर राशि वसूली करते रहे, म्हाडा क्षेत्र निर्माण गोरेगांव के अधिकारियों द्वारा फेडरेशन के अध्यक्ष और सचिव को नोटिस पर नोटिस जारी करते रहे, वहीं उपनिबंधक के वरिष्ठ अधिकारी बी एस कटरे की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े होते रहे हैं।

🔴 अवैध पार्किंग का राशि वसूली और सुरक्षा पर खतरे के आरोप

स्थानीय रूम मालिकों और निवासियों का आरोप है कि सोसायटी अध्यक्ष ने डॉक्टर ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के नाम से एक फेडरेशन बनाकर MHADA की खाली जमीन पर अवैध पार्किंग शुरू कर दी थी। बताया जा रहा है कि यह वही रास्ता है जिससे आपात स्थिति में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां अंदर प्रवेश कर सकती हैं।

निवासियों का दावा है कि:

  • वर्षों तक वाहन मालिकों से पार्किंग शुल्क वसूला गया
  • पार्किंग के कारण रास्ता बाधित हुआ
  • एक बार बिल्डिंग में आग लगने पर फायर ब्रिगेड को प्रवेश में दिक्कत हुई

इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि संबंधित कई रूम मालिकों और म्हाडा क्षेत्र निर्माण गोरेगांव के अधिकारियों ने की है। अवैध पार्किंग को लेकर फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने भी बड़ी चिंता जताई है।

🔴 शिकायतें हुईं, कार्रवाई नहीं?

सोसायटी के कई रूम मालिकों का कहना है कि उन्होंने अध्यक्ष के खिलाफ लिखित शिकायतें दीं और हस्ताक्षर अभियान भी चलाया। आरोप है कि इन शिकायतों पर बी एस कटरे द्वारा अब तक ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

सूत्रों के मुताबिक वर्ष 2024 में MHADA द्वारा ऑडिट जांच बैठाई गई थी। जांच अधिकारी महाजन ने कथित तौर पर अपनी रिपोर्ट में अध्यक्ष और सचिव को दोषी ठहराया था। लेकिन बाद में उपनिबंधक स्तर पर सोसायटी को क्लीन चिट मिलने से सवाल और गहरे हो गए हैं।

🔴 क्षेत्र निर्माण विभाग की सख्ती

दूसरी ओर, MHADA के गोरेगांव क्षेत्र निर्माण विभाग ने कथित अवैध पार्किंग पर रोक लगाई और अवैध निर्माण पर बुलडोजर कार्रवाई भी की। जानकारी के अनुसार करीब ₹1.08 लाख का जुर्माना भी लगाया गया।

इसके बावजूद स्थानीय लोगों का सवाल है कि:

“जब नोटिस और कार्रवाई के दस्तावेज मौजूद हैं, तो जिम्मेदार पदाधिकारियों पर व्यक्तिगत कार्रवाई क्यों नहीं हुई?”

🔴 मीडिया हस्तक्षेप के बाद भी विवाद जारी

मामले की जानकारी मिलने पर के चेयरमैन एवं दैनिक समाचार पत्र के स्वामी-प्रकाशक ने भी कथित तौर पर सोसायटी अध्यक्ष को समझाने की कोशिश की, पर मालवणी स्वप्नपूर्ति सोसायटी के अध्यक्ष तो घमंड के नशे में चूर थे, अब यह देखत अभिषेक वशिष्ठ ने म्हाडा कार्याल में लिखित शिकायत शुरू कर दी, जिसके बाद म्हाडा क्षेत्र निर्माण गोरेगांव के अधिकारियों मालवणी स्वप्नपूर्ति सोसायटी और फेडरेशन के अध्यक्ष का घमंड चकना चूर करते हुए नोटिस जारी कर दिया। हालांकि अवैध पार्किंग के चक्कर लोगों के जान से खिलवाड़ पर कोई कार्रवाई नहीं की गई..?

⚠️ बड़ा सवाल

अब सबसे बड़ा प्रश्न यही उठ रहा है:

  • क्या लंबे समय से मिल रही शिकायतों की निष्पक्ष जांच होगी?
  • क्या सोसायटी प्रबंधन में जवाबदेही तय होगी?
  • और क्या MHADA अधिकारी बी. एस. कटरे इन आरोपों पर सार्वजनिक स्पष्टीकरण देंगे?

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

वशिष्ठ वाणी ग्राउंड रिपोर्ट: मालाड में MG Showroom की दबंगई बरकरार, मुख्य सड़क अब भी शोरूम की ‘पार्किंग’

वशिष्ठ वाणी ग्राउंड रिपोर्ट: BMC और मुंबई RTO की नाक के नीचे कानून की धज्जियां, ‘जैन सबकुछ’ का अतिक्रमण बरकरार

वशिष्ठ वाणी ग्राउंड रिपोर्ट: मालाड में ‘Modi Hyundai’ की मनमानी बरकरार, प्रशासन के वादे निकले खोखले!

ग्राउंड रिपोर्ट का असर शून्य: मालाड न्यू लिंक रोड पर मारुति सुजुकी का सड़क कब्जा बरकरार

मालाड वार्ड 35 का गुनहगार कौन? 19 दिन की रिपोर्टिंग के बाद भी क्यों खामोश हैं नगरसेवक योगेश वर्मा?

‘कांचपाड़ा सिग्नल’ पर BMC की आंखों में मोतियाबिंद या सत्ता का खौफ? नगरसेवक की फोटो देख ठिठक गया प्रशासन का दस्ता!

Leave a Comment