लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

Breaking News: कोडीन कफ सिरप तस्करी का मास्टरमाइंड मोहम्मद सैफ प्रयागराज एयरपोर्ट से गिरफ्तार

वाराणसी/वशिष्ठ वाणी। कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए पुलिस को अहम सफलता मिली है। इस मामले में मुख्य आरोपी और तस्करी सिंडिकेट के मास्टरमाइंड मोहम्मद सैफ को प्रयागराज एयरपोर्ट थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी सैफ प्रयागराज का निवासी बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, मोहम्मद सैफ फर्जी फार्मा कंपनियों के माध्यम से कोडीन युक्त कफ सिरप की बड़े पैमाने पर खरीद-फरोख्त और तस्करी में संलिप्त था। वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र में पीडी फार्मा सहित अन्य फर्जी फर्मों के नाम पर यह अवैध कारोबार लंबे समय से संचालित किया जा रहा था, जिसकी जड़ें काफी गहरी बताई जा रही हैं।

सारनाथ पुलिस काफी समय से आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। गिरफ्तारी के बाद विधिक प्रक्रिया पूरी कर उसे पुलिस रिमांड पर लिया जा रहा है, जहां पूछताछ के दौरान तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों, सप्लाई चेन और वित्तीय लेन-देन से जुड़ी अहम जानकारियां सामने आने की उम्मीद है।

गौरतलब है कि इससे पहले 23 जनवरी को मोहम्मद सैफ के भाई मोहम्मद फैजुर रहमान को भी प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया था। फैजुर रहमान को इस नेटवर्क का सक्रिय संचालक माना जा रहा है। दोनों भाइयों की गिरफ्तारी से कोडीन कफ सिरप तस्करी के इस सिंडिकेट पर पुलिस की पकड़ मजबूत हुई है।

जांच में सामने आया है कि फर्जी दस्तावेजों और शेल कंपनियों के जरिए Escuf सहित अन्य कोडीन युक्त कफ सिरप की लाखों बोतलों की खरीद-बिक्री की जा रही थी, जिनका इस्तेमाल नशे के तौर पर किया जाता था। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है और आगे की जांच जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment